विरोध यात्रा  एवं जन आक्रोश यात्रा

विरोध यात्रा एवं जन आक्रोश यात्रा

आज दिनांक 22 8 2024 को एक विशाल जुलूस केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएसन जनपद चंदौली के तत्वाधान में माननीय विधायक रमेश जायसवाल जी के नेतृत्व में
बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार एवं शोषण के विरोध में एवं कोलकाता रेप पीड़ित के इंसाफ के लिए मांग करते हुए ।
एक विशाल जुलूस संस्था के कैंप कार्यालय से निकाल करके बारिश में भीगते हुए सुभाष पार्क तक जाकर के समाप्त हुआ। जिसमें मुख्य रूप से पंकज शर्मा,रोहिताश पाल ,शिवकुमार जायसवाल, डीके जायसवाल ,अमित जायसवाल मनोज यादव मनोज केसरी आशुतोष जायसवाल पिंटू जायसवाल लोगों सम्मिलित थे जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र जायसवाल ने किया।

संवाददाता राहुल मेहानी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 7 महमूदपुर कैलाशपुरी जोड़ने वाला रोड जर्जर हालत में, जिम्मेदार बेपरवाह

मानवाधिकार न्यूज़, चंदौली:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 7 में महमूदपुर से कैलाशपुरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। यह सड़क करीब 5 वर्ष पूर्व बनाई गई थी, लेकिन अब इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर चलना बेहद खतरनाक हो जाता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क अब जानलेवा बन चुकी है।

सबसे गंभीर बात यह है कि इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार सभासद और नगर निगम अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में नगर प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है और वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक वे बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर रहेंगे?

स्थानीय नागरिकों ने मानवाधिकार न्यूज़ के माध्यम से नगर निगम से अपील की है कि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।