आज दिनांक 6/02/2026 दिन शुक्रवार को सृजन सोशल सर्विसेज़ का उद्घाटन

आज दिनांक 6/02/2026 दिन शुक्रवार को सृजन सोशल सर्विसेज़ का उद्घाटन

नगर विधायक श्री रमेश जायसवाल जी ने किया/ संस्था के संस्थापक अखिलेश राय जी ने इस संस्था का उद्देश्य को विस्तार से बताया/ इस संस्था को मूल उद्देश्य बच्चों की विधिवत काउंसलिंग करना और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के नामांकन के प्रोसेस की जानकारी साझा करना और उन्हें करियर में सहयोग करना है
स्रीजन सोशल सर्विसेज़ की शाखा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेमंड शो रूम के सामने कैप्री गोल्ड लोन के पीछे की ओर स्थित है जिसके शाखा निदेशक सुखविंदर सिंह एवं ऋतिक यादव जी हैं
सम्पर्क सूत्र-9451440076
7007163389

छुट्टा पशुओं से हो रही आयेदिन दुर्घटनाएंचहनियां चंदौलीक्षेत्र में इस समय छुट्टा पशुओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि यह छुट्टा पशु कस्बा तथा बाजारों में दिन-रात घूमते रहते हैं और नतीजा तब बिगड़ता है जब वह सड़क पर टहलते रहते हैं और दो पहिया व चार पहिया वाहनों से टकरा जाते हैं जिससे छुट्टा पशु और वाहन चालक दोनों घायल हो जाते हैं। इस प्रकार विगत एक माह में अब तक आधा दर्जन लोग छुट्टा पशुओं से टकराकर घायल हो गये और अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। आधा दर्जन पशु मौत के मुंह में समा गये। इसी प्रकार शनिवार को प्रातः कस्बा में एक छुट्टा गाय पिकअप से टकराकर मर गयी और चालक बचते-बचाते भाग खड़ा हुआ। इस प्रकार इनके आतंक से किसान भी त्रस्त हो चले हैं। जिनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं परंतु इन्हें गौशाला नहीं भेजा जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा लाखों रूपये खर्च गौशालाआें का निर्माण करवाया है लेकिन जिम्मेदरान अपने दायित्यों से मुॅह मोड़ भारी दुर्घटना की बाट जोह रहे है। वही लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए अविलम्ब छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजवाये जाने की गुहार लगाया है। ताकि फसल व जनहानि दोनो से लोगो को राहत दिलाई जा सके।