पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल।

पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल।
दीन दयाल इस्थित आर. एस.फिटनेस जिम में मेहनत करते हुए दो युवाओं ने पावर लिफ्टिंग चैंपेनशिप में जीत हासिल की है।
एक ‘ शुभांकर कुंडू पुत्र सुशील कुमार कुंडू निवासी पटेल नगर’ ने बेंच प्रेस में 140 किलो वजन उठा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
दूसरी तरफ दीन दयाल में आर पी एफ कॉलोनी के निवासी ‘ अमन कुमार पुत्र स्व० सुरेश’ ने 90 किलो वजन उठा कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।
आर. एस.फिटनेस के कोच मोहम्मद राजा जी ने इन दोनों युवाओं को पूरा प्रशिक्षण दिया और कहा कि जो मेहनत करेगा उसको सफलता जरूर मिलेगी, शुभांकर और अमन का पूरा सहयोग जिम की टीम ने मिल कर किया जिसमे शुभम ,अंश,अमन,अभिषेक,और लालू थे ।
युवाओं की जीतने की खुशी सुनते ही जिम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
जिम में उपस्थित सभी लोगो को प्रोत्साहन मिला और आगे के लिए मेहनत करने के लिए कोच मोहम्मद राजा जी ने भी सबको प्रोत्साहन दिया।

फर्मासिंस्ट न रहने से मरीज रहे हलकानचहनिया चन्दौली।चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत संचालित होने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कभी डाक्टर तो कभी फर्मासिस्ट हमेशा गायब रहते है। जिससे मरीजों को दवा व उपचार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बुद्धवार की दोपहर स्वस्थ्य केन्द्र के आस-पास के जब ग्रामीण इलाज के लिए पहुचे तो डाक्टर ने दवा का लिख दिया लेकिन फार्मसिस्ट के न रहने के कारण घंटां मरीजों को इंतजार करना पड़ा। जब डाक्टर मरीजों को चेक कर लिया उसके उपरान्त उन्ही के द्वारा प्रत्येक मरीजों को दवा आदि का वितरण किया। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोस व्याप्त है। वही अति प्राथमिक स्वास्थ्य दरियापुर केन्द्र प्रभारी आदिति सिंह ने बताया कि फार्मसिस्ट द्वारा मुझे कोई जानकारी नही दी गयी है कि किन कारणे से लापता है। वही बनारसी सिंह, रामदयाल सिंह, भोला राय, मुन्ना सोनकर, रमानन्द यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि फर्मासिस्ट हमेशा गायब रहता है।