बच्चों को दिए जा रहे हैं अच्छे संस्कार, जरूरतमंदों को खाना बाटकर मनाया गया ग्रेसी बिटिया का जन्मदिन

रिपोर्ट हर्षिता मेहानी
रिपोर्ट हर्षिता मेहानी

बच्चों को दिए जा रहे हैं अच्छे संस्कार, जरूरतमंदों को खाना बाटकर मनाया गया ग्रेसी बिटिया का जन्मदिन
मानवाधिकार न्यूज़ के प्रदेश संगठन सचिव संतोष जी की ग्रेसी बिटिया का जन्मदिन दिनांक 19 अक्टूबर को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, इनका मानना था की केक काटने से पहले जरूरतमंदों को खाना व बिस्कुट बांटा जाए और यह विचार हर देशवासियों का होना चाहिए।
इस अवसर पर संतोष जी ने कहा, “मेरा मानना है कि खुशियाँ तब अधिक बढ़ती हैं जब उन्हें दूसरों के साथ साझा किया जाता है। इसीलिए मैंने इस साल अपनी बिटिया का जन्मदिन उन लोगों के साथ मनाने का निर्णय लिया, जिन्हें सच में मदद की आवश्यकता है।”
इस मौके पर मानवाधिकार न्यूज़ के सदस्यों के साथ-साथ समाज के लोग भी मौजूद थे।

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की पूजा संपन्न

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय रस्तोगी, संजय गोंड, मनीष गुप्ता, मनीष निगम, कल गुप्ता, प्रकाश यादव, दीपक रस्तोगी, विक्की रस्तोगी, मनोज यादव, सुशील, संतोष सेठ, रुपेश, मारकंडे प्रजापति सहित अन्य श्रद्धालु एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन तथा मानवाधिकार न्यूज़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ बधाई दी और आयोजन की सराहना की।

मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब के परिवहन व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नौगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान बसौली नगर के पास से एक स्कार्पियो वाहन में से बोरीयो में रखे(कुल 54 किलो 580 ग्राम)अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनाँक 15.12.2024 को थाना नौगढ पुलिस द्वारा मझगायी मोड़ पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे।