विश्व हिंदू परिषद, चंदौली द्वारा पहलगाम हत्याकांड के विरोध में विशाल जुलूस व पाकिस्तान का पुतला दहन

रिपोर्ट राहुल मेहानी
रिपोर्ट राहुल मेहानी

विश्व हिंदू परिषद, चंदौली द्वारा पहलगाम हत्याकांड के विरोध में विशाल जुलूस व पाकिस्तान का पुतला दहन

आज दिनांक 25.4.2025को विश्व हिंदू परिषद, चंदौली द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू समाज के लोगों की जातीय पहचान कर की गई नृशंस हत्याओं के विरोध में एक विशाल पदयात्रा व विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह जुलूस कैलाशपुरी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर स्टेशन के पास काली मंदिर तक निकाला गया।

जुलूस में जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश्य, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अभि, प्रचार प्रसार प्रमुख संजय रस्तोगी, नगर मंत्री रंजीत योगी, जिला मातृशक्ति प्रमुख अराधना गुप्ता एवं जिला गौ सेवा प्रमुख सुधाकर जी सहित परिषद की पूरी टीम एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

काली मंदिर के पास पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से यह मांग की कि आतंकवादियों को कठोरतम सजा दी जाए और पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का मुँहतोड़ जवाब दिया जाए।

– विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, चंदौली

मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब के परिवहन व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नौगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान बसौली नगर के पास से एक स्कार्पियो वाहन में से बोरीयो में रखे(कुल 54 किलो 580 ग्राम)अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनाँक 15.12.2024 को थाना नौगढ पुलिस द्वारा मझगायी मोड़ पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे।