वार्ड नंबर 9 में ऐतिहासिक पोखरे में नाली का पानी बह रहा है।
सो रहा विभाग और हो रही है धार्मिक स्थल की क्षति

मुगलचक अलीनगर वार्ड नंबर 9 में ऐतिहासिक पोखरे में नाली का गंदा पानी बह रहा है, विगत कई समय से ये सूचना दी गई है मगर कोई सुधार कार्य नहीं किया गया । यह पोखरा धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से सभी बहुत महत्वपूर्ण है , नगर से सभी लोग इस पोखरे में धार्मिक कार्य निरंतर करते आ रहे हैं, और इस पोखरे में नाली का पानी जा रहा है जिससे हमारी संस्कृति और धर्म को बेहद ठेस पहुंचती है और नगर से लोग पूजा पाठ नही कर पा रहे हैं । पोखरे की सफाई को लेकर कई बार नगरपालिका को सूचना दी गई मगर कोई करवाही नही हुई।

डीडीयू नगर चंदौली। आज बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख्ख समाज द्वारा  दशो पातशाहियो की अलौकिक जागृत ज्योत धन-धन श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज  का पावन पवित्र पहला प्रकाश पर्व दिन बुधवार को गुरूद्वारा साहिब जी.टी. रोड पर रात  तक मनाया गया।