विधान परिषद की याचिका समिति की गयी बैठक -चंदौली 28 नवंबर 2025

विधान परिषद की याचिका समिति की गयी बैठक -चंदौली 28 नवंबर 2025

को विधान परिषद की बैठक की गयी।
बैठक के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभापति अशोक अग्रवाल को पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया इसी तरह उपस्थित सभी सदस्यों का भी स्वागत किया गया।
विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक कार्यकारी सभापति अशोक अग्रवाल के सभापतित्व में सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गयी जिसमें कुल 09 प्रकरणों की समीक्षा की गयी। सभापति ने चन्दौली के कुल तीन विभागों लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग से सम्बन्धित याचिका समिति के समक्ष विधान परिषद सदस्यों ने समय-समय पर उठाए गए जनहित के प्रकरणों से सम्बन्धित अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

समिति की बैठक में सर्वप्रथम  लोक निर्माण विभाग शुरू की गई जिसमें समिति सदस्य श्याम नारायण सिंह ‘विनीत सिंह’, ने विकास खण्ड धानापुर के बघरी से सिसौडा अवही होते हुवे धानापुर तक सड़क, विकास खण्ड बरहनी में बरहनी से घोसवा तक सड़क की स्थिति जानी गई जिसपर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।इसी तरह पंचायती राज विभाग तथा सिंचाई विभाग प्रकरणों की समीक्षा कर समय से कार्य को पूर्ण कराते हुवे समिति को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

समिति द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त प्रकरणों पर बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि जिन प्रकरणों पर शासन स्तर पर कार्यवाही अपेक्षित है उन्हें शासन को सन्दर्भित करते हुये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा नियमित रूप से अनुश्रवण भी किया जाये, जिससे प्रकरण शीघ्र निस्तारित हो सकें।

सभापति ने मुख्य विकास अधिकारी को सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स व स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो प्रकरण बैठक में अभी लंबित रह गए हैं, उनका निस्तारण यथाशीघ्र कर समिति को अवगत कराएं।

बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन शीघ्र ही सुनिश्चित कराया जायेगा।

इस दौरान याचिका समिति सदस्य मुकुल यादव व उमेश श्याम नारायण सिंह ‘विनीत सिंह’, आशुतोष सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं,अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर,अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा (J) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की केंद्रीय टीम ने शैक्षिक गतिविधियों का किया अवलोकनचहनिया चंदौलीशिक्षक संदर्शिका ,पाठ्यपुस्तक,कार्य पुस्तिका एवं सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग से बच्चों के सीखने के स्तर एवं क्षमता को बढ़ाया जा रहा है तथा विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है !गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आकर्षक गतिविधियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे विद्यालय में नामांकन करा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज विद्यालय में बेहतर नामांकन और उपस्थिति दर्ज की जा रही है !शिक्षकों ने बताया कि विशेष रेमेडियल अभियान के तहत पिछड़ रहे बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नियमित प्रयास किया जा रहा है तथा कक्षा – कक्ष में बच्चों के सीखने की गति बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचार को अपनाया जा रहा है!केंद्रीय टीम में अंकित अरोरा ,निहारिका गुप्ता ,श्रीमोइ भट्टाचार्य ने विद्यालय मैं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर होने की सराहना की तथा आगामी भविष्य में टीम द्वारा विद्यालय को शैक्षणिक सामग्री से परिपूर्ण करने का भरोसा दिया !इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंदकुमार शर्मा ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल ,राम भजन राम, सुशीला देवी तथा लर्निंग एंड लैंग्वेज फाउंडेशन ब्लॉक चहनिया के शाहनवाज एवं जितेंद्र उपस्थित रहे!

शारदीय नवरात्री आज से तैयारियां हुई पूर्ण
चहनिया चन्दौली।
शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त देवी मन्दिर की साफ-सफाइ,र् रगाई-पुताई, झालर-बत्ती इत्यादि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राम जानकी मन्दिर रमौली, मां खखरा मन्दिर मटियरा, मॉ बंग्ला भगवती मन्दिर तारगॉव अजगरा, मॉ महरौड़ी देवी मन्दिर कांवर मॉं दुर्गा मन्दिर रामपुर प्रभुपुर बाबा कीनाराम धाम रामगढ़, हनुमानगढ़ी मन्दिर भलेहटा में श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर की साफ-सफाई रगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर आर्कषक विद्युत झालरां से सजाया गया है और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अखण्ड रामयण पाठ, रामनाम का सकीर्तन इत्यादि का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। साफ-सफाई, रगाई-पुताई को लेकर बिगत एक सप्ताह पहले से मन्दिर के पुजारी या समितियां लगी हुई थी। जो पूर्ण कर लिया गया है। वही इंस संबंध में बनारसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष नवरात्री 10दिनो की होगी और अनवरत पूजा पाठ किया जायेगा।