विश्व हिन्दू परिषद् की बैठक

वाराणसी। हिंदू संस्कृति और सनातन धर्म पूरी दुनिया को शांति का संदेश देते आए हैं। बावजूद इसके कोई हमारे आस्था पर चोट करेगा तो उसे करारा जवाब देने के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तैयार है। उक्त बातें सोमवार को काशी प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी जी ने कही। विश्व हिंदू परिषद प्रचार प्रसार विभाग ( काशी प्रांत ) द्वारा आयोजित वाराणसी( लहरतारा) स्थित राम जानकी मंदिर में उक्त बैठक दो सत्रों में चली। बैठक को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि  अंतरराष्ट्रीय साजिश रचकर सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कुछ विधर्मियों द्वारा लगातार की जा रही। ऐसे लोगों को सोशल मीडिया पर जवाब देने के लिए हिंदू धर्मावलंबियों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में प्रचार प्रसार विभाग के कार्यकर्ता भी सक्रियता से जुड़े। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे देश में 4.50 हजार सेवा प्रकल्प चल रहे हैं। इस दौरान विभिन्न सेवा कार्यों से लोगों की लगातार सेवा की जा रही है।  विहिप द्वारा अब तक 25 लाख से ज्यादा गोवंश को बचाया गया तो लाखों लोगों को धर्मांतरण से भी रोका गया है। कुछ विधर्मी  लव जिहाद कर हिन्दू बहन, बेटियों को बर्बाद कर रहे थे। विहिप कार्यकर्ताओं के सक्रियता से ऐसी लाखों हिन्दू नव युवतियों को लव जिहाद से भी बचाया गया।  प्रत्येक मंगलवार हमें मंदिरों में जट कर एक से संपर्क में रहना होगा। वर्तमान युवा पीढ़ी में शिक्षा के साथ सनातन संस्कार को भी शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि विहिप कार्यकर्ताओं को हिंदू, हिंदी और हिन्दुस्थान पर फोकस कर आगे बढ़ते जाना है। भारत को विश्वगुरु के शिखर तक पहुंचाने में हिन्दू समाज को अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। इस अवसर पर काशी प्रांत के प्रचार प्रसार प्रमुख अश्वनी मिश्रा,  प्रांत सह प्रमुख डॉ. लोकनाथ पांडेय, प्रांत सह मंत्री सत्य प्रकाश सिंह,  प्रांत सोशल मीडिया टीम की डॉ. श्रुति शर्मा, विभाग मंत्री कन्हैया सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी , विपुल पाठक, सुनील कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू, संजय रस्तोगी, गौरव सिंह, अजय द्विवेदी, अरविंद सारस्वत , अभिजीत , हरिताभ, सुनील शर्मा , राहुल मेहानी, अरुण जायसवाल, धर्मेंद्र पांडेय, संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजुद रहे।

संवाददाता संजय रस्तोगी

फरीदाबाद के सेक्टर 78 हैबिटेट सोसाइटी में 3 कारों का हुआ टायर चोरी।
आज दिनांक 25 दिसंबर को फरीदाबाद के 78 सेक्टर हैबिटेट सोसाइटी से हुई कार के टायरों की चोरी। खड़ी गाड़ी का टायर चोरी हुआ और प्रशासन जांच पर लगी है।

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर हुआ पथ संचलनचहनिया चंदौलीक्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी 100वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा पूर्ण कर शताब्दी वर्ष का शुभारंभ कस्बे के एक कॉन्वेंट स्कूल में उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों सहित समाज के प्रमुख जनसमुदाय ने सहभागिता की। आयोजन की शुरुआत ध्वजारोहण, शस्त्र पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। शिवपूजन जी ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। सह कार्यवाह रविन्द्र ने संबोधन में कहा कि राम मंदिर का निर्माण संघ के वर्षों के अथक प्रयासों का परिणाम है। संघ वैदिक और सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो ‘अहिंसा परमो धर्मः’ के मार्ग पर चलता है। संघ चालक रविन्द्र ने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है। संघ ने बीते 100 वर्षों में समाज को संगठित कर एक ध्येय पथ पर अग्रसर किया है। आज देश के कोने-कोने में संघ की शाखाएं कार्यरत हैं। हिंदुत्व समन्वय का विचार है, जिसमें बौद्ध, जैन, सिख सभी धर्मों को स्थान प्राप्त है। “रामराज्य और हिंदू राष्ट्र दो नहीं, एक ही उद्देश्य के रूप हैं,” ऐसा कहते हुए उन्होंने राष्ट्रभक्ति, सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वही संघ संचालक ने कहा कि स्वदेशी अपना कर अपने देश को मजबूत किया जा सकता आप सभी से लोग स्वदेशी सामानों का उपयोग व उपभेग करे हमारा देश तरक्की कर सके। कार्यक्रम के उपरांत पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का पथ बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल से चहनिया बाजार मार्ग से होते हुए बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल पर आकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सह खंड कार्यवाहक सुमन, संचालक शिवपूजन तिवारी, विभाग संघ दीपक, संघ चालक रविन्द्र, मुकेश, आशीष, अमरीश, अमरीश सिंह भोला, सूर्यमुनि तिवारी, अमित, चन्दन, इंद्रसेन सहित अनेक स्वयंसेवक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

डीडीयू नगर चंदौली । आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को गुरुद्वारा साहिब परिसर जीटी रोड रोड पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं चढदी कलाकार सेवा संस्था द्वारा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान कर लोगों की जिंदगियां बचाने का प्रयास किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुगलसराय के लोकप्रिय विधायक रमेश जायसवाल जी, सीएमओ ऑफिस से पधारे भैया लाल पटेल जी, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी जी, शहर कोतवाल गगन राज सिंह, व आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी पीके रावत जी मौजूद रहे। साथ ही मेटीज हॉस्पिटल, एवं पूर्वांचल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टर की टीम द्वारा चिकित्सा शिविर के साथ ही जांच की गई । इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं संरक्षकों तथा चढदीकला कार सेवा संस्था के लोगों द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम भेंट भेंट किया गया। ब्लड कैंप में 44 महिला पुरुष रक्तदाताओं ने रक्त देकर महादान किया। रक्तदान करने वालों में सभासद आरती यादव सहित समाज की महिलाओं ने भी रक्त देखकर अपना योगदान किया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडे मौजूद रहे, पिता संस्था के चंद्रभूषण मिश्रा जी रिबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष सतनाम सिंह भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी संरक्षक एवं प्रधान रणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह पत्रकार, सुरेंद्र सिंह लवली, रामेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, रंजीत सिंह, करमजीत सिंह मिंटू, सतपाल सिंह सूरी, गुलशन अरोड़ा, विकी जुनेजा, के साथ ही चढ़दी कलाकार सेवा संस्था के अध्यक्ष केडी सिंह महासचिव मनमीत सिंह राजन सहित संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।