ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत चहनिया चन्दौली। 

ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत चहनिया चन्दौली।

बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव के पास निर्माणाधीन सड़क के लिए गिट्टी लेकर जा रहा ट्रैक्टर बैक करते समय सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कमलेश यादव, निवासी फुल्ली, थाना सकलडीहा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक सड़क निर्माण कार्य के लिए कोलतार गिट्टी लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे करते समय ट्रैक्टर का पिछला पहिया फिसल गया, जिससे वाहन असंतुलित हो गया और देखते ही देखते नहर में जा पलटा। अचानक हुए हादसे में चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर में दबे युवक के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नम आंखों से किया गया मां दुर्गा का विसर्जन
जागरण संवाददाता चहानिया चंदौली
चहनिया क्षेत्र में नवरात्र के दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद चहनिया ,बलुआ, रामोली जुड़ा हरधन ,सोनबरसा मझिलेपुर सैकड़ो गांव के भक्तों ने मां के प्रतिमा को आस्था और उत्साह के साथ विसर्जन किया स्थापित सभी दुर्गा पंडालो में शुक्रवार को वैदिक मंत्र के साथ पुरोहित ने विधि पूर्वक विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की विसर्जन करने से पहले मां दुर्गा का पूजा अर्चना किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान मां दुर्गा का विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। जुलूस के दौरान  मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही वही भक्तगण डीजे वह ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मां का जयकारा लगाते हुए अबीर गुलाब के साथ लगा कर मां दुर्गा को विसर्जन किया गया किसी प्रकार के अप्रिय घटना न हो इसको लेकर बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन प्रतिमा विसर्जन यात्रा में विशेष नजर बनाए रखे थे।