श्रीमद भागवत कथा सुनने से मिलती मोक्ष की प्राप्ति-बेकेटेश चहनिया चन्दौली

श्रीमद भागवत कथा सुनने से मिलती मोक्ष की प्राप्ति-बेकेटेश चहनिया चन्दौली
स्थानीय क्षेत्र के लक्षमनगढ़ गांव स्थित श्री श्री 1008 लच्छू ब्रम्ह बाबा के मन्दिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के पहले दिन बुद्धवार को गया पीठाधीश्वर स्वामी वेकेटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से मुनष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग सरल व सुगम हो जाता है। श्री स्वामी जी ने कहा कि जब राजा परिक्षित को मोक्ष का डर सताने लगा तब उन्हे सुखदेव जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया गया और उनके मद डर समाप्त हो गया और वे मोक्ष को प्राप्त हुए। कलियग में मोक्ष व ईश्वर की प्राप्ति का का सरल एवं सुगम साधन श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करना है। कोई भी जीव अगर किसी भी जगह एकाग्रचित होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करता तो उसकी मानसिक संतुलन सद्गति की ओर अग्रसर हो जाती है और वह मोक्ष को प्राप्त करता है। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का सभी जी को अधिकार है। इस दौरान अगर जीव जन्तु कही भी बैठे है और कथा का श्र्रवण कर रहे है तो उन्हे तंग नही करना चाहिए उससे उन्हे पाप का भागी बनना पड़ता है। कथा का संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु कथा का श्रवण कर प्रसाद के भागी बने।

उ.प्र.प्रा.शि.संघ ब्लाक  जलालपुर का हुआ निर्वाचन।
आज दिनांक 23/0772025 को बी आर सी जलालपुर के प्रांगण में शोभनाथ यादव अध्यक्ष  , अरूणेश चन्द मिश्र  मंत्री हुए निर्वाचित।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी सिनिध्द कुमार सिंह व सह संयोजक  सत्य प्रकाश मिश्र, तथा  पर्यवेक्षक साजेश सिंह  सह संयोजक
की मौजूदगी व देख रेख में ब्लॉक इकाई जलालपुर का चुनाव बी आर सी प्रांगण  में बुध्दवार को संपन्न हुआ‌
                  जिसमें शोभनाथ यादव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया व अरूणेश चन्द मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सोनकर कोषाध्यक्ष अजीत कुमार व संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार सिंह,  तथा सह संयोजक कमलेश कुमार सिंह व रवि प्रकाश सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर में अध्यापकों के हित में  कार्य करेगा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित  शोभनाथ यादव ने कहा कि  जिला संयोजक संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय जी के निर्देशानुसार अध्यापकों के खिलाफ हो रहे अनर्गल कार्यवाही का जोरदार विरोध किया जायेगा ।आज के कार्यक्रम में  रूद्रसेन सिंह, बृजेश सिंह,संजीव मिश्र, आशुतोष , शम्भू प्रसाद सिंह, राकेश पाठक,धर्मेंन्द्र सिंह, शम्भू यादव, गया दीन वर्मा, शारदा प्रसाद यादव,राम आसरे सिंह, अखिलेश सिंह, विधाता यादव,राम उजागिर यादव, अनिल शर्मा, पूजा राना, श्वेता सिंह, जूली सिंह,   अरविन्द पाल, नीलेश केसरवानी, पूजा राना,भानु गौतम, रीतू प्रिया नीलम केसरवानी शैलेन्द्र,शशीकला देवी,मीना कुमारी, निर्मला देवी ,नवीन सिंह ,अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। तथा  आज के कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षको ने भाग लिया और सभी ने संगठन को पूर्ण समर्थन दिया।

सीता हरण के दौरान जटायु व रावण का भंयकर युद्ध लीला का हुआ मंचनचहनियां चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के यह सातवें दिन रविवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ के साथ प्रारम्भ किया गया। रामलीला के सातवें दिन रावण ने माता सीता का हरण कर लिया और पुष्पक विमान से वह लंका ले जाने लगा। जिसपर माता सीता की करूण विलाप सुनकर गिद्धराज जटायु ने अपने मित्र की पुत्र बधु सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध करने लगा बड़ी भयंकर युद्ध हुआ रावण जटायु की मार को सहन न कर सका और क्रुद्ध होकर भगवान शिव द्वारा प्राप्त चन्द्रहासं खड्ग से जटायु पर वार कर दिया जिसमें जटायु का एक पंख कट गया लेकिन उसके बावजूद भी युद्ध नही थमा तब तक रावण ने दूसरा वार कर दिया। जिसमें जटायू का दूसरा पंख भी काट दिया जिससे आकाश से गिरकर जटायू गंभीर रूप से घायल हो गये। जब प्रभु श्रीराम व लक्षमण अपनी भार्या सीता को जंगल-वन-पहाड़ां से घुमते-घुमते रास्ते में गिरे जटायू से होती है तो जटायू ने पूरा वृतान्त प्रभु श्रीराम को सुनाया और अपना प्राण दिया। जिस पर प्रभु श्रीराम ने अपने पिता के मित्र की पुत्र बनकर अन्त्येष्टि कर सीता माता की खोज करने लगे। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।