पारदर्शिता तरीके से हो चकबंदी कार्य जिलाधिकारी चंदौली/दिनांक 12 दिसम्बर, 2025

पारदर्शिता तरीके से हो चकबंदी कार्य जिलाधिकारी चंदौली/दिनांक 12 दिसम्बर, 2025

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई।

बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सेमरसाधोपुर में बाँध का पानी भरा होने के कारण चकबन्दी प्रक्रिया आगे बढ़ाया जाना सम्भव नहीं है। जिस कारण ग्राम का धारा 6 का प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया जा रहा है। धारा-10 के स्तर पर लम्बित ग्रामों में जिलाधिकारी द्वारा सहायक चकबन्दी अधिकारी गण को निर्देशित किया गया कि अपने स्तर पर लम्बित वादों का शीघ्र निस्तारण कर शेष वादों को चकबन्दी अधिकारी के यहाँ सन्दर्भित करें। चकबन्दी अधिकारी गण के यहाँ वाद अधिक होने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि मानक के अनुसार वादों का निस्तारण करते हुए लम्बित ग्रामों का धारा-10 निर्धारित अवधि में पूर्ण करायें। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा अवगत कराया गया कि चक निर्माण के स्तर पर कुल 11 ग्राम लम्बित हैं जिनका कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जायेगा। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 15 ग्रामों का कब्जा परिवर्तन करा लिया गया है तथा 05 ग्रामों का धारा 52 भी पूर्ण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 18 अन्य ग्रामों का धारा 52 इस वित्तीय वर्ष में कराया जायेगा। वादों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान 03 वर्षों से लम्बित वादों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उचित प्रक्रिया अपनाते हुए आवश्यकतानुसार ग्राम अदालत लगाकर वादों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय में संस्थित होने वाली रिट याचिकाओं में समय से आवश्यक कार्यावाही की जाए तथा प्राप्त होने वाली जन शिकायतो/आई०जी०आर०एस०, शासन स्तर से प्राप्त होने वाले सन्दर्भों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण एवं नियत दिनांक से पूर्व किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा चकबन्दी कार्यों की प्रगति पर सन्तोष व्यक्त करते हुए लक्षित ग्रामों को समय से गुणवत्तापरक रूप से पूर्ण करने एवं सीमान्त काश्तकारों के हितो को ध्यान में रखकर कार्य करनें के निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी पवन कुमार सिंधु, चकबन्दी अधिकारी गण सम्मिलित हुए।

???? मानवाधिकार न्यूज़ विशेष रिपोर्ट
???? पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, उत्तर प्रदेश
????️ दिनांक: 27 जून 2025

कांशी राम आवास ओडवार में युवक पर जानलेवा हमला — तीन आरोपी गिरफ्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कांशी राम आवास ओडवार में रहने वाले भगत कुमार, पुत्र राजेंद्र प्रसाद, पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

घटना उस समय की है जब भगत कुमार अपने कार्य से लौट रहे थे। प्रमोद कुमार (पुत्र मेवा लाल), शिवम सैनी (पुत्र स्व. शंभू माली), और बाबू सोनकर (पुत्र विनोद सोनकर) — इन तीनों ने शराब के नशे में पहले बहस की और फिर मिलकर भगत कुमार की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही उनके पास रखे पैसे भी छीन लिए।

घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

भगत कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मानवाधिकार न्यूज़ प्रशासन से अपेक्षा करता है कि इस गंभीर मामले में कानूनी कार्रवाई शीघ्रता से पूरी की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।

शारदीय नवरात्री आज से तैयारियां हुई पूर्ण
चहनिया चन्दौली।
शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त देवी मन्दिर की साफ-सफाइ,र् रगाई-पुताई, झालर-बत्ती इत्यादि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राम जानकी मन्दिर रमौली, मां खखरा मन्दिर मटियरा, मॉ बंग्ला भगवती मन्दिर तारगॉव अजगरा, मॉ महरौड़ी देवी मन्दिर कांवर मॉं दुर्गा मन्दिर रामपुर प्रभुपुर बाबा कीनाराम धाम रामगढ़, हनुमानगढ़ी मन्दिर भलेहटा में श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर की साफ-सफाई रगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर आर्कषक विद्युत झालरां से सजाया गया है और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अखण्ड रामयण पाठ, रामनाम का सकीर्तन इत्यादि का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। साफ-सफाई, रगाई-पुताई को लेकर बिगत एक सप्ताह पहले से मन्दिर के पुजारी या समितियां लगी हुई थी। जो पूर्ण कर लिया गया है। वही इंस संबंध में बनारसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष नवरात्री 10दिनो की होगी और अनवरत पूजा पाठ किया जायेगा।