प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम चंदौली | 11 जनवरी (शनिवार)

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम चंदौली | 11 जनवरी (शनिवार)

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, ईमानदारी, नैतिक मूल्यों और सेवा भावनाओं को याद करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई। इस अवसर पर विद्यालय के सम्मानित चेयरमैन श्री सूर्यभान यादव जी और प्राचार्य श्री सुनील द्विवेदी जी ने शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी राष्ट्र के प्रति शास्त्री जी के अतुलनीय योगदान को नमन किया।

चेयरमैन श्री सूर्यभान यादव जी ने अपने संबोधन में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा का आदर्श है। उन्होंने यह बताते हुए कहा कि शास्त्री जी ने कठिन परिस्थितियों में भी देशहित को सर्वोपरि रखा और अपने कर्मों के माध्यम से देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के नागरिक, चाहे विद्यार्थी हों या समाज के अन्य सदस्य, यदि उनके आदर्शों को अपनाएं तो राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव संभव है।

प्राचार्य श्री सुनील द्विवेदी जी ने विस्तृत संबोधन में कहा कि शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के संदेश को केवल शब्द न समझा जाए, बल्कि इसे जीवन में उतारना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि शास्त्री जी की नीति और विचारधारा हमारे दैनिक जीवन, कार्यशैली और समाज में नैतिकता के पालन का मार्गदर्शन करती है। प्राचार्य जी ने अपने व्यक्तित्व और अनुभवों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों को प्रेरित किया कि हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, अनुशासित और ईमानदार रहना चाहिए।

हालाँकि इस वर्ष विद्यार्थियों की उपस्थिति कार्यक्रम में नहीं थी, इसके बावजूद विद्यालय परिवार ने राष्ट्रनायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और समाज में उनके मूल्यों को फैलाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा से भरा रहा।

जिला राइफल क्लब *वाराणसी* से अपना सफर शुरू करने वाले *विशाल विश्वकर्मा* ने *ISSF ‘B’ Judges Course (राइफल/पिस्टल)* सफलतापूर्वक पूर्ण कर बनारस के पहले ISSF ‘B’ (राइफल/पिस्टल) प्रमाणित जज* बनने का गौरव हासिल किया है।

खेल मंसिक विकास की कुंजी-प्रभुनारायण27वीं जिलास्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भचहनियां चन्दौली।क्षेत्र स्थित बाल्मीकी इण्टर कालेज बलुआ के प्रांगण में 27वीं माध्यमिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयां की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरूवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने मॉ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण कर किया।खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा बाल्मीकि महर्षि की इस पावन धरती और मॉ गंगा के तट पर स्थित बालमीकि इण्टर कालेज के एतिहासिक धरती पर आज 27वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मन को प्रफुल्लित रहा है और एहसास करा रहा है कि मैं भी इसी विद्यालय अपनी शिक्षा ग्रहण कर आप लोगो के आर्शिवाद से मै इस क्षेत्र का सेवक बना। मैं विद्यालय के शिक्षक व जनपद से आये तमाम प्रधानाचार्य खेल प्रशिक्षुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहा हूॅ। श्री यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों में खेल की आवश्यकता होती है जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सबसे गंभीर व सोचनीय विषय तो यह है कि जनपद में कुल 34विद्यालय चल रहे है। जनपदस्तीय प्रतियोगिता में केवल 13विद्यालय ही प्रतिभाग किए है। इस पर विद्यालय सहित समस्त अभिभावकों को सोचना पड़ेगा तभी बच्चों का सर्वागीण विकास सम्भव हो पायेगा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे खेलो का आयोजन होना चाहिए और समस्त विद्यालयों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके। जनपद के 13विद्यालयों के बच्चों द्वारा जो प्रदर्शन किया गया है वह काबिले तारिफ है। श्री सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न के उपरान्त एक समस्त विद्यालयो की बैठक बुलाई जायेगी। जिसने प्रतियोगिता में प्रतिभाग नही किया है उसे कारण बताओं को नोटिस जारी की जायेगी। सरकार की मंशा है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वागीण विकास करना है ताकि वे हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए आत्म निर्भर बन सके।इसीक्रम में मार्च पास्ट में अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव प्रथम, बाल्मीकि इण्टर कालेज बलुआ द्वितीय, सीनियर वर्ग गोला फेक में बाल्मीकी इण्टर कालेज के हर्षित प्रथम, अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव के साहब यादव द्वितीय, जूनियर बालिका गोला प्रक्षेप में सोनी कुमारी प्रथम इण्टर कालेज कमालपुर, संजना कुमारी द्वितीय अशोक इण्टर कालेज बबुरी, 600मीटर दौड़ में सब जूनियर बालिका वर्ग में आंचल प्रथम कम्पोजिट विद्यालय रानेपुर, हाईजम्प सीनियर बालक वर्ग में आर्दश विश्वकर्मा प्रथम बाबा कीनाराम इण्टर कालेज रामगढ़, नागेश्वर पटेल द्वितीय अमर शहीद इ0का0 शहीदगाव, सब जूनियर बालिका वर्ग आयुषि यादव प्रथम बाल्मीकी इ0का0बलुआ, दीपांशी द्वितीय राष्ट्रीय इ0का0 सदलपूरा रहे। इस दौश्रान एमएलसी शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, धनन्जय सिंह, प्रामेद कुमार, राजेश यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, नन्दलाल गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, पुनील सिंह, दीलीप सिंह, सहित सैकड़े गणमान्य उपस्थित रहे। आगन्तुकां का आभार प्रधानाचार्य विरेन्द्र प्रताप तिवारी ने किया और संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया।