काशी वन्यजीव द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यक्रम का किया गया आयोजन- चंदौली मुगलसराय

काशी वन्यजीव द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यक्रम का किया गया आयोजन- चंदौली मुगलसराय
दिनांक 22 जनवरी 2026 को राम कृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कालेज मुगलसराय‌‌‌ में काशी वन्य जीव प्रभाग चन्दौली द्वारा परिस्थितिकीय पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुगलसराय विधायक माननीय श्री रमेश जायसवाल जी, नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री सतीश कुमार जिंदल जी, एसडीओ वन विभाग श्री वरूण प्रताप सिंह जी, विद्यालय प्रबंधक श्री रमेश सिंह जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी देवी जी के द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर सुन्दर संदेश देती हुई रंगोली बनाई गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति की गई तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में श्री सुधीर भास्कर पाण्डे, श्री विजय प्रताप सिंह, श्री शरद चन्द्र मिश्रा, श्रीमती कल्पना रानी, शिल्पी राय, रचना मौर्य, गायत्री सिंह, शशि यादव, लीलावती कुशवाहा, पुष्पा मिश्रा, प्रिया सिंह,अपूर्णा ,पूर्णिमा,राजन, मंजीषा आदि अध्यापिकाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अपर्णा मालवीय द्वारा किया गया।

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।

अली नगर मुगलचक के प्रमुख लिंक रोड पर 5 दिनों से भरा कमर तक पानी, स्कूली बच्चे परेशानअली नगर मुगलचक, जिला चंदौली, 7 अक्टूबर 2025 – जिले में जहाँ एक ओर नेतागण बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, वहीं अली नगर मुगलचक के वार्ड नंबर 3 और 9 को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क पर विगत 5 दिनों से कमर तक पानी भरा हुआ है। चकिया रोड (आर आर मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने) से मुगलचक पानी टंकी होते हुए जीटी रोड तक जाने वाली इस सड़क पर जलभराव से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग पर 2 सरकारी स्कूल, 2 प्राइवेट स्कूल, 2 गौशाला, नगर पालिका का स्टोर रूम और एक पानी टंकी स्थित है। स्कूली बच्चों को जूते-मोजे उतारकर पानी में चलकर रोड पार करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वे नगर के वासी नहीं हैं? क्या उन्होंने वोट नहीं दिया? क्या नगर चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है?आक्रोशित निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि क्या हर समस्या का समाधान केवल जन आंदोलन ही है? क्या चक्का जाम करने पर ही प्रशासन सुनवाई करेगा?स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करने और स्थायी समाधान की मांग की है।