ब्लॉक स्तरीय शिक्षा मेला का हुआ आयोजन-चहनिया

ब्लॉक स्तरीय शिक्षा मेला का हुआ आयोजन-चहनिया

चंदौली क्षेत्र हृदयपुर कंपोजिट विद्यालय स्कूल में ब्लॉक का स्तरीय शिक्षामानव संसाधन एवम मेला का आयोजन हुआ।महिला विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया !
कार्यक्रम में बच्चो ने विभिन्न गतिविधियों से संदेश देकर बाल विवाह मुक्त, नशा मुक्त, गांव तथा समाज बनाने का संदेश लोगो तक पहुंचाने का प्रयास किया तथा बाल विवाह मुक्त करने की शपथ दिलाई गई !
शिक्षा मेला में बच्चों द्वारा पोस्टर ,चार्ट तथा कलाकृतियों का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया !
खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा को प्रगति का सशक्त माध्यम बताया और कहा कि शिक्षा से ही आप जीवन में तरक्की कर सकते है !
विशिष्ट अतिथि अजय सिंह ने बच्चों की खुले मन से प्रसंशा करते हुए कहा कि यहाँ के शिक्षकों की मेहनत ने स्कूल को नई ऊंचाई पर पहुँचा दिया है !
संस्था की प्रोजेक्ट मैनेजर शहनाज़ ने बालिका शिक्षा एवम बाल विवाह पर विस्तार से बताया गया और कहा कि बेटियो को शिक्षित ज़रूर करिए !
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार एवम धन्यबाद ज्ञापित किया !
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शशि देवी ,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तहसीलदार ,शिक्षक फैयाज अहमद ,एमआईएस मनोज ,फ़ैसिलेटर कृष्ण कुमार ,शिक्षिका पूजा सिंह, उमा चौबे ,ममता रानी गुप्ता ,रूबी सिंह, सुशीला देवी ,मंजू देवी ,एलएलएफ के जितेन्द्र, रणधीर ,ब्रजेश मिश्रा ,प्रदीप सिंह ,मनोज गुप्ता ,प्रवीण सिंह, सन्तोष कुमार मिश्रा ,राजेश यादव ,रोशन प्रकाश, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी ,अखिलेश त्रिपाठी ,संजय यादव ,गौतम लाल ,उमेश ,राम भजन ,विजय राज रवि सहित अभिभावक एवम बच्चे उपस्थित रहे !
संचालन नंद कुमार शर्मा ने किया !

???? बड़ा फैसला: जलस्तर बढ़ने के कारण राजघाट पुल बंद, प्रशासन सतर्क ????
मानवाधिकार न्यूज़ | बनारस-चंदौली | 05 अगस्त 2025

आज रात लगभग 9:00 बजे प्रशासन ने बनारस और चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट पुल को बंद कर दिया। गंगा नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण यह एहतियाती कदम उठाया गया।

सूत्रों के अनुसार, मिर्जापुर या इलाहाबाद (प्रयागराज) के आसपास किसी पीपा पुल के टूटने से उसका मलबा गंगा की तेज धारा के साथ राजघाट पुल की ओर बढ़ रहा था, जिससे टकराव और क्षति की आशंका बढ़ गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुल को अस्थायी रूप से बंद किया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा सोच-विचार के बाद करीब 1 घंटे के लिए पुल को दोबारा खोला गया, ताकि लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

इसके बाद, 10:30 बजे से लेकर रात लगभग 10:45 (पोने 11 बजे) तक पुल को फिर से पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया, क्योंकि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, सुरक्षित रहें और आवश्यक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें।

धनतेरस पर झाडुओं की हुयी जमकर ब्रिकीआर्थिक मंदी का दिखा नजाराचहनियॉ चंदौली।धनतेरस के पावन पर्व पर स्थानीय कस्बा व बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी तथा आर्थिक मंदी के चलते लोगों ने झाड़ूओं की जमकर खरीददारी की तथा जिधर देखे उधर ही दुकानां पर लोग झाड़ूआें की खरीद फरोख्त करते देखे गयें।भगवान धनवन्तरी महाराज की लोगों ने पूजन अर्चन किया तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगो ने वर्तन वगैरह तथा लक्ष्मी गणेश की मिट्टियों की खरीददारी कर आस्था की पूर्ति की।इस प्रकार बाजारों तथा कस्बों में देर रात्री तक काफी चहल-पहल देखी गयी मिंदरां में लोगों ने पूजन अर्चन कर मत्था टेका तथा मंगलमय होने की कामना व्यक्त किया। इस प्रकार बलुआ, पपौरा, मोहरगंज, रमौली, मारूफपुर, टाण्डाकला, रामगढ़, कस्बों व बाजारों में धनतेरस पर कफी चहल पहल देखी गयी।