कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव- चहनियां चंदौली

कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव- चहनियां चंदौली

थाना बलुआ क्षेत्र अंतर्गत प्रभुपुर गांव में गुमशुदा युवक का शव कुएं में मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त 19 वर्षीय प्रिंस खरवार पुत्र उमाशंकर खरवार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रिंस 19 जनवरी को घर से निकाला और वापस नहीं लौटा तो परिजनों की सूचना 20 जनवरी थाना बलुआ में गुमशुदा की रिपोर्ट की गई थी। गुरुवार को गांव के बाहर कुएं में प्रिंस का शव उतराया मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गयी। पिता उमाशंकर खरवार के दो लड़के थे। बड़े लड़के का नाम अनुज खरवार और दूसरे लड़क का नाम प्रिंस था । पिता उमाशंकर, माता चंदन देवी, बडा भाई का रो रो कर बुरा हाल हो गई है । वहीं सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और शव को सावधानीपूर्वक निकालकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रबोधिनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने़ लगाई आस्था की डुबकीचहनिया चन्दौली।क्षेत्र के मां भागीरथी के पश्चिमी वाहिनी बलुआ घाट पर प्रबोधिनी एकादशी के पावन पर्व पर हजारां श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए मन्दिर पूजा पाठ कर याचक ओर भिक्षुओं का दानपुन्य कर यश के भागी बने। इसी क्रम में क्षेत्र के महुआरी, कांवर, महुअरकलां, पूरा विजयी, तिरगावां, टाण्डाकलां, सैफपुर, नादी-निधौरा समस्त गंगा तटीय गावों के घाटो पर भारी भीड़ उमड़ी रही।शनिवार की अलसुबह ही हजरो श्रद्धालुओं की भीड़ बलुआ घाट पर पहुचने लगी और देखते ही देखते मेले जैसे रूवरूप लेते हुए भारी भीड़ के रूप में तब्दील हो गयी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु अपने योग चर्तुमासा निद्रा से जागते हैं इसी कारण इसे देव उठान या देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन मॉ तुलसी का विवाह भी श्री हरि नारायण से सम्पन्न कराया जाता है। उसी मान्यता के अनुसार समस्त जगत में मांगलिक कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाते है। वही सुरक्षा की दृष्टि से उपनिरीक्षक विनोद सिंह, महिला कांस्टेबल कौशल्या देवी, चिंता देवी, राजेश कुमार, सरोज देवेंद्र प्रताप यादव के साथ गोताखोरों की टीम भी नाव से गंगा में निगरानी करती रही।