बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन

बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन

 

चंदौली। जनपद चंदौली के जगदीश सराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित बजरंग दल अभ्यास वर्ग का समापन सत्र गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

 

समापन कार्यक्रम में मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संगठन मंत्री डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय जी ने उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर काशी प्रांत बालोपासना प्रमुख श्री देवानन्द चतुर्वेदी जी भाई साहब, गौ रक्षा प्रमुख काशी प्रांत श्री आशुतोष सिंह जी, प्रांत मिलन प्रमुख काशी प्रांत तथा विश्व हिंदू परिषद, चंदौली के जिला मंत्री श्री शशी जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अभ्यास वर्ग का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक दायित्व की भावना को और अधिक सशक्त करना रहा। वर्ग के दौरान युवाओं को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया तथा सेवा, अनुशासन और संस्कारों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

 

समापन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने युवाओं से राष्ट्रहित एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय रहते हुए सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

राष्ट्र सेवा • धर्म रक्षा • समाज सेवा