बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे चहनियां चन्दौली

बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे चहनियां चन्दौली

बलुआ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल पांच मोटरसाइकिल और एक इंजन जब्त की गई हैं, आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को बलुआ थाना क्षेत्र राधे की मड़ई के समीप से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में अरविन्द उर्फ नीरज यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी लक्ष्मणगढ, अभिषेक यादव उर्फ अभि उर्फ दादा पुत्र दिनेश लक्ष्मणगढ वही तीसरा आरोप आजाद उर्फ सनी पुत्र सिकन्दर राम निवासी ग्राम पक्खोपुर थाना बलुआ शामिल हैं। पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बताया कि हम लोग दोस्तों के साथ चंदौली, गाजीपुर और आजमगढ़ जनपद से बाइक चोरी करते हैं। चोरी की बाइक अन्य जनपदों में भी बेचते हैं। आरोपियों ने पुलिस को यह बताया कि अगर जो मोटरसाइकिल नहीं बिकती थी तो उसको रख देते थे और उसका पार्ट निकालकर धीरे-धीरे बेचते थे। आरोपी आजाद ने बताया किया तीनों बाइक चोरी की है तथा दो मोटरसाइकिल और एक इंजन मेरी दुकान में रखा है। हम लोग उसको ऊंचे दामों में बेचते थे। आजाद की मथेला नहर के पास एक दुकान भी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

नेशनल पब्लिक स्कूल बबुरी चंदौली में विगत चार दिनों से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत सभी कक्षाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया था आज विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाठक और विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश कुमार पाठक जी के द्वारा समस्त विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त बच्चें ,विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश, अशोक श्रीवास्तव व सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित थी।

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????

नम आंखों से किया गया मां दुर्गा का विसर्जन
जागरण संवाददाता चहानिया चंदौली
चहनिया क्षेत्र में नवरात्र के दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद चहनिया ,बलुआ, रामोली जुड़ा हरधन ,सोनबरसा मझिलेपुर सैकड़ो गांव के भक्तों ने मां के प्रतिमा को आस्था और उत्साह के साथ विसर्जन किया स्थापित सभी दुर्गा पंडालो में शुक्रवार को वैदिक मंत्र के साथ पुरोहित ने विधि पूर्वक विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की विसर्जन करने से पहले मां दुर्गा का पूजा अर्चना किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान मां दुर्गा का विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। जुलूस के दौरान  मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही वही भक्तगण डीजे वह ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मां का जयकारा लगाते हुए अबीर गुलाब के साथ लगा कर मां दुर्गा को विसर्जन किया गया किसी प्रकार के अप्रिय घटना न हो इसको लेकर बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन प्रतिमा विसर्जन यात्रा में विशेष नजर बनाए रखे थे।