वृहत ऋण शिविर का आयोजन

चंदौली दिनांक 20 फरवरी 2026

दिनांक 01-02-2026 को माननीय मुख्यमंत्रीजी की अध्यक्षता में सम्पन्न एसएलबीसी की विशेष बैठक के अंतर्गत प्राप्त निर्देशानुसार आज दिनांक 20 फरवरी 2026 कोजनपद चंदौली में वृहत ऋण शिविर का आयोजन उपायुक्त उद्योग श्री उदय प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में नियामताबाद ब्लॉक के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के बारे में जनमानस को विस्तार से बताया गया । शिविर में लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । शिविर का मुख्य केंद्र बिंदु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना रहा । इसके अंतर्गत आज लगभग 40 आवेदनकर्ताओं को स्वीकृति पत्र विभिन्न बैंकों से आए शाखा प्रबंधकों द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर विभिन्न बैंकों द्वारा आज 60 ऋण सीएम युवा उद्यमी योजना अंतर्गत स्वीकृत किए गए।इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक महोदय श्री सुनील कुमार भगत , जिला विकास अधिकारी नाबार्ड श्री विजेंद्र कुमार एवं जिला उद्योग केंद्र के अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

प्रबोधिनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने़ लगाई आस्था की डुबकीचहनिया चन्दौली।क्षेत्र के मां भागीरथी के पश्चिमी वाहिनी बलुआ घाट पर प्रबोधिनी एकादशी के पावन पर्व पर हजारां श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए मन्दिर पूजा पाठ कर याचक ओर भिक्षुओं का दानपुन्य कर यश के भागी बने। इसी क्रम में क्षेत्र के महुआरी, कांवर, महुअरकलां, पूरा विजयी, तिरगावां, टाण्डाकलां, सैफपुर, नादी-निधौरा समस्त गंगा तटीय गावों के घाटो पर भारी भीड़ उमड़ी रही।शनिवार की अलसुबह ही हजरो श्रद्धालुओं की भीड़ बलुआ घाट पर पहुचने लगी और देखते ही देखते मेले जैसे रूवरूप लेते हुए भारी भीड़ के रूप में तब्दील हो गयी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु अपने योग चर्तुमासा निद्रा से जागते हैं इसी कारण इसे देव उठान या देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन मॉ तुलसी का विवाह भी श्री हरि नारायण से सम्पन्न कराया जाता है। उसी मान्यता के अनुसार समस्त जगत में मांगलिक कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाते है। वही सुरक्षा की दृष्टि से उपनिरीक्षक विनोद सिंह, महिला कांस्टेबल कौशल्या देवी, चिंता देवी, राजेश कुमार, सरोज देवेंद्र प्रताप यादव के साथ गोताखोरों की टीम भी नाव से गंगा में निगरानी करती रही।

आज 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर दिव्य एकेडमी कोचिंग संस्थान बबुरी में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रियंका प्रथम, सुहाना द्वितीय और कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में पढ़ाने वाली हिंदी की वरिष्ठ अध्यापिका सुनीता केशरी द्वारा बच्चों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और ब्रांज मेडल द्वारा पुरस्कृत किया गया।।
विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाठक जी ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया।