जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में नवरात्रि, आगामी रामनवमी एवं ईद-उल-फितर पर्वों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक की गयी आयोजित

चन्दौली/दिनांक 19.03.2026

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में नवरात्रि, आगामी रामनवमी एवं ईद-उल-फितर पर्वों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक की गयी आयोजित

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू

 

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में नवरात्रि, आगामी रामनवमी एवं ईद-उल-फितर पर्वों के दृष्टिगत शिविर पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।

 

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया साथ ही हर वर्ष की तरह आपसी भाईचारा के साथ नवरात्रि, आगामी रामनवमी एवं ईद-उल-फितर पर्वों मनाने की अपील की। बैठक में जनपद के विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी द्वारा सभी से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखते हुए पर्वों को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह या गलत मैसेज फैलाया जाता है। इसके लिये गठित सोशल मीडिया टीम द्वारा विशेष निगरानी बरती जा रही है।

 

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, एसडीएम व क्षेत्राधिकारीगण सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं धर्मगुरुओं तथा जनपद के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

मानवाधिकार न्यूज़ की ओर से मज़दूरों को समर्पित एक अपील
“फिर से चाहिए 8 घंटे का अधिकार –
मज़दूर न किसी का ग़ुलाम है, न कोई व्यापार!”

आज 1 मई – अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस है। यह वह दिन है जब पूरी दुनिया उन मेहनतकश हाथों को सलाम करती है, जिन्होंने अपने खून-पसीने से दुनिया का निर्माण किया है।
लेकिन आज एक बार फिर वही सवाल खड़ा है –
क्या हमारे मज़दूरों को वह सम्मान, वह अधिकार मिल पा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी थी?

1886 में अमेरिका के शिकागो में जब मज़दूरों ने 8 घंटे की शिफ्ट के लिए अपनी जानें दीं, तब जाकर यह अधिकार मिला।
मगर आज फिर वही मज़दूर 12 से 18 घंटे काम करने को विवश है –
कम मज़दूरी, ज़्यादा काम, और सम्मान शून्य।

मानवाधिकार न्यूज़ की ओर से हम यह स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं:

8 घंटे का काम मज़दूर का हक़ है, एहसान नहीं।

हर श्रमिक को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, और काम का सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।

मज़दूर को कोई ठेके का सामान न समझें – वह भी एक इंसान है, जिसके सपने हैं, परिवार है, और जीने का हक़ है।


आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है –
मज़दूरों की आवाज़ को फिर से बुलंद करना।
उनके हक़ के लिए एकजुट होना।

हमारा संकल्प:
“रोटी भी चाहिए, इज़्ज़त भी चाहिए,
इंसान हैं हम – गुलाम नहीं!”

आपका
संजय रस्तोगी
राष्ट्रीय अध्यक्ष – मानवाधिकार न्यूज़