मुगलसराय फैशन वीक का पहला ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न

मुगलसराय फैशन वीक का पहला ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न

मुगलसराय में आयोजित होने वाले Mughalsarai Fashion Week के पहले ऑडिशन का आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऑडिशन में करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें Kids, Mr., Miss और Mrs. कैटेगरी के लिए चयन प्रक्रिया की गई।

इस भव्य आयोजन के शो ऑर्गनाइज़र आलोक त्रिपाठी, शो डायरेक्टर रितिक यादव एवं शो ग्रूमर पलक जायसवाल ने बताया कि यह फैशन वीक जून के अंतिम सप्ताह में मुगलसराय में आयोजित किया जाएगा।

ऑडिशन के दौरान कई फैशन डिजाइनर्स ने भी भाग लिया, जिससे प्रतिभागियों को बेहतर प्लेटफॉर्म और एक्सपोज़र प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम के जज पैनल में

मिस यूपी पलक जायसवाल

मिस बनारस आकांक्षा झा

मिस पूर्वांचल श्वेता मोदनवाल

ऋषिका सिंह

जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

यह आयोजन क्षेत्र के उभरते टैलेंट को एक बड़ा मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

चंदौली। मुगलसराय कस्बा अंतर्गत काली महाल
चतुर्भुजपुर में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में मारपीट
हो गई। एक ने दूसरे के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया।
हालांकि आरोपी खून से लथपथ अपने दोस्त को लेकर
अस्पताल भी पहुंचा जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो
गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

???? विश्व हिंदू परिषद, जिला चंदौली द्वारा सेवा विषयक विशेष बैठक दिनांक 28.06.25 को सम्पन्न हुई ????
???? स्थान – पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली

विश्व हिंदू परिषद, जिला चंदौली द्वारा सेवा कार्यों पर केंद्रित एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री अजय कुमार पारीक जी एवं उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड प्रांत के सेवा प्रमुख की विशेष उपस्थिति रही।

????️ बैठक के प्रमुख विषय:

???? धर्मांतरण रोकथाम
???? सेवा बस्तियों में सतत संपर्क व सेवा
???? महिला सशक्तिकरण
???? धार्मिक-सांस्कृतिक जागरूकता

केंद्रीय मंत्री श्री पारीक जी ने विस्तारपूर्वक बताया कि सेवा बस्तियों में मेंहदी, सिलाई, हस्तकला, नैतिक शिक्षा, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किस प्रकार सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए समाज को संगठित किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि
“सेवा में समर्पण और संपर्क में आत्मीयता ही धर्मांतरण के प्रयासों का सबसे बड़ा उत्तर है।”

???? बैठक में विशेष उपस्थिति:

???? श्री राधेश्याम द्विवेदी – मंत्री, महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान
???? श्री अवध बिहारी मिश्रा – सह मंत्री
???? श्री बच्चा बाबू, श्री अनिल यादव – सह मंत्रीगण
???? श्री सुरेश सिंह – व्यवस्था प्रमुख
???? आचार्य विशेश्वर मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, वीरेंद्र जी
???? श्री शशि मिश्रा – जिला मंत्री, चंदौली
???? श्री संजय रस्तोगी – जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख
???? श्रीमती नीना वैश्य – जिला उपाध्यक्ष
???? श्रीमती आराधना गुप्ता – जिला मातृशक्ति प्रमुख
???? श्री श्रीनिवास दुबे, शिव जायसवाल ‘पप्पू’, घनश्याम गर्ग जी
???? श्री पंकज जी – जिला संगठन मंत्री

✅ संकल्प:

सभी धर्मसेवियों ने सेवा बस्तियों में जाकर धर्म-संस्कार, आत्मीय संवाद और सतत सेवा के माध्यम से धर्मांतरण विरोधी जागरूकता अभियान को गति देने का संकल्प लिया।

???? “धर्म की रक्षा ही राष्ट्र रक्षा है”
???? जय श्री राम ????

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।