समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत खाना बैंक ट्रस्ट

चंदौली/मुगलसराय।

समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत खाना बैंक ट्रस्ट

संस्था द्वारा सहयोग स्वरूप प्राप्त नए ई-रिक्शा का उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुगलसराय के माननीय विधायक रमेश जायसवाल रहे, जिन्होंने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखा कर ई-रिक्शा का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्था द्वारा जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि खाना बैंक ट्रस्ट लगातार मानवता की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है और नया ई-रिक्शा जरूरतमंदों तक भोजन वितरण कार्य को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाएगा।

 

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सहयोगियों एवं समाजसेवा में योगदान देने वाले सम्मानित व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

 

समारोह में संस्था की पूरी टीम एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान खाना बैंक ट्रस्ट से अनिल यादव जी,अमरेंद्र सिंह जी ,दीपक ओझा जी, अरविंद चतुर्वेदी जी, यमन शर्मा जी कोर टीम मेंबर से अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी महासचिव प्रवीण अग्रहरि, नितेश सोनी, रवि सेठ, आशुतोष जायसवाल, अंकेश श्रीवास्तव ,सोनू निगम, शुभम जायसवाल, अमित प्रजापति ,सूरज गुप्ता, सिंगारिका शर्मा , सुनील विश्वकर्मा एवं श्रेयश शर्मा उपस्थित रहे।

 

संस्था की ओर से दीपक ओझा जी ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।