जिलाधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग द्वारा तहसील सदर के राजस्व ग्राम- धूरिकोट में गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया – चंदौली

चंदौली/दिनांक 14 अप्रैल 2026

 

जिलाधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग द्वारा तहसील सदर के राजस्व ग्राम- धूरिकोट में गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया l

जिलाधिकारी ने गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का आकलन किया । उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील किया कि वे अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर ही विक्रय करे। धूरिकोट ग्राम निवासी किसान राजेंद्र सिंह के खेत में गाटा संख्या -44 में 43.33 वर्ग मीटर सम्बाहु त्रिभुज (10x10x10) मीटर में क्रॉप कटिंग कराया गया, जिसमे तौल कराने पर 14.850 किलोग्राम का उत्पादन मिला । इस प्रकार कुल 34.29 कुन्तल/ हेक्टेयर उत्पादकता का अनुमान लगाया गया । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानो को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है।

इस अवसर पर सदर तहसीलदार श्री चंद्रगुप्त सागर ,अपर सांख्यिकीय अधिकारी संदीप पटेल , लेखपाल आदित्य जिला समन्वक एसबीआई मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान गिरा बाल बाल बचे लोगताराजीवनपुर चंदौलीक्षेत्र स्थित सहरोई गांव में लगातार तेज बारिश के कारण शुक्रवार की दोपहर एक कच्चा मकान धराशाई हो गया लेकिन परिवार के लोग बाल बाल बचे कच्चा मकान गिर जाने के कारण परिवार के लोग घर विहीन हो गए इसका नाम दुर्गावती देवी पति शिखारी देवी कुमार एवं शिताबी देवी पति विवेक कुमार का कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया जब मकान गिरने लगा तो परिवार के लोग घर के बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बाल बाल बच गई परंतु दैविक आपदा के कारण परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है उनका गृहस्ती का सामान नष्ट हो गया वहीं सूचना मिलने पर गांव के समाजसेवी राहुल मिश्रा कुछ दबे हुए सामान को ग्रामीणों के मदद से बाहर निकलवाए। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवास व आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

तमन्चे व नकदी संग चोर गिरफ्तारचहनिया चन्दौलीबलुआ पुलिस ने चंकिग के दौरान शनिवार को नाथूपुर तिराहा से अन्तर जनपदीय शातिर चोर रोहन निषाद पुत्र दिनेश निवासी पूरा गनेश, थाना बलुआ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक फायरशुदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 11,400रूपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों भोला निषाद, आकाश निषाद, महेश निषाद व ईश्वरचंद्र निषाद के साथ मिलकर बलुआ क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गांव के अजय केवट व लोरिक गुप्ता के घरों में चोरी की थी और चोरी का सामान राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया। इसके अलावा जुलाई माह में उसने थाना धीना क्षेत्र के बैरिक कला गांव में एक घर से गहने और 5000रूपये नकद चुराए थे। अगस्त माह में अपने साथी आकाश निषाद के साथ थाना अलीनगर क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिवमंदिर से चांदी के आभूषण व घंटे चोरी किए थे। उसने मसौनी गांव के काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया। रोहन ने बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान वह आत्मरक्षा हेतु तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने बरामद असलहे के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अन्य मामलों में जांच तेज कर दी है।