जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

 

किसान दिवस में उठी समस्याओं के समाधान पर जोर, फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

 

चंदौली/दिनांक 15 अप्रैल, 2026

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

 

बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि भीमसेन ने पिछले माह किसान दिवस में किसानों द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उपस्थित किसानों की समक्ष बताया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

 

कुछ किसानों द्वारा शिकायत की गई कि जंगली जानवरों एवं नीलगायों द्वारा फसलों को नुकसान किया जा रहा है इसकी व्यवस्था की जाए। जिस पर भरोसा दिलाया कि इसके लिए विभाग द्वारा अभियान चला कर पकड़ने और उन्हें उचित स्थान पर भेजनें के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा राजस्व कर्मी (लेखपाल) द्वारा सम्बन्धित क्रय केन्द्र पर ही फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। छूटे हुए सभी किसान मिलकर फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) बनवाने का कार्य सुनिश्चित कर ले ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। किसानों से गेहूं क्रय केंद्र की स्थिति जानी एवं विक्रय के लिए अपील किया।

 

जिलाधिकारी ने अंत में सम्बन्धित अधिकारी को कहा गेहूं खरीद के बाद समय पर भुगतान की प्रक्रिया को सुनिश्चित कराया जाय।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों और अधिकारियों की आपसी समन्वय से कृषि से आय में वृद्धि होगी जनपद में ऐसे किसानों की जरूरत है जो कृषि से अपनी आय में वृद्धि किए हों जिससे जनपद के अन्य किसान प्रेरित होकर कृषि के क्षेत्र में आगे आए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रगतिशील किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित बैंकों के माध्यम से मिलने वाले ऋण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि ​किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुँचे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसानों के शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं अन्यथा की स्थिति में लम्बित शिकायतों पर किसानों द्वारा यदि पुनः शिकायत की गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

 

किसान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायायिक रतन वर्मा, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता चन्द्र प्रभा, विद्युत एवं नलकूप,

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला खाद्य विपडन अधिकारी, जनपद के प्रगतिशील किसान तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

This is to certify that Shreya Singh has successfullycompleted a Content Writer Internship at ManavAdhikar News from 2nd June 2025 to 7th June 2025.During this period, Shreya demonstrated exceptionalwriting skills, creativity, and dedication to producinghigh-quality content. She was responsible forresearching, writing, and editing articles on varioussocial, political, and human rights issues. Her workhas significantly contributed to the organization’sgoals and outreach.We appreciate Shreya’s hard work, professionalism,and eagerness to learn throughout the internshipperiod. We wish her all the best in his futureendeavors.