ग्रामीणो की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी ने गांव का किया निरीक्षण – चहनियां

ग्रामीणो की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी ने गांव का किया निरीक्षण – चहनियां

 

मथेला ग्राम सभा के लोलपुर गांव में तालाब के दुर्व्यवस्था सहित गांव में दुर्व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गये । पानी के लिए तरस रहे एक नील गाय की मौत के बाद सोमवार को ग्रामीणो द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बाद मंगलवार को पहुँचे खण्ड विकास अधिकारी ने कर्मियों को फोन से कड़ी फटकार लगायी । इसे जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया ।

मथेला ग्राम सभा के लोलपुर गांव में विगत तीन दिन पूर्व तालाब के पास पानी के लिए तरस रहे एक नीलगाय की मौत हो गयी थी । तालाब में दुर्व्यस्था के चलते पानी न होने के साथ साथ झाड़ झंखाड़ से पट गया है । आक्रोशित ग्रामीणों ने तालाब की दुर्व्यस्था को लेकर पानी न होने से पशु पक्षियों के समक्ष संकट के साथ साथ प्रधान द्वारा गांव में एक भी कार्य ठीक से न कराये जाने और तालाब के रखरखाव को लेकर सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया । मंगलवार को पहुँचे खण्ड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने तालाब के साथ साथ गांव का निरीक्षण किया । गांव में खामी मिलने से नाराज खण्ड विकास अधिकारी ने यहां तैनात कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी और व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया । इस संदर्भ में खण्ड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने कहा कि गांव के ग्रामीणो द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर मैं वहां खुद पहुँचकर निरीक्षण किया । सचिव को निर्देश दिया गया है कि तत्काल तालाब की साफ सफाई कर पानी की व्यवस्था किया जाय तो नही तो कार्यवाही किया जाएगा ।

रिपोर्ट अंजनी नंदन पांडे

घंटा घड़ियाल की आवाज गूंज उठा मां खखरा का दरवारचहनिया चन्दौली। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र स्थित मां खखरा भवानी मटियरा, विशेश्वरपुर मन्दिर पर हजारों श्रद्धालू भक्तगण प्रतिदिन दर्शन पूजन कर मां का आर्शिवाद लेने नही चूकते है। माता की महमा इतना निराला है कि काइेर् भी भक्तगण अपनी सच्ची मन से मुरादे मागता है तो वह अवश्य ही पूर्ण हो जाता जिसे मन में लेकर भक्तों के मन आस्था का केन्द्र बनता जा रहा और धीरे-धीरे लोगे की भीड़ बढ़ती जा रही प्रत्येक वर्ष शारदीय व वांसतिक नवरात्र मेंं भीड़ बढ़ती जा रही है। मां का स्वरूप विशेष रूप से गृहस्थ जीवन में सुख, शांति, और संतान की उन्नति की वरदान वाला माता माना जाता है। मां खाखरा देवी की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। मंदिर परिसर में प्रातः काल से ही सैकड़ां भक्तों की भीड़ रही। वहीं उपस्थित आयोजक जितेंद्र यादव, रजनीश यादव, बृजेश यादव, अजय, सतीश, दिलीप, रिंकू, देवेंद्र, आकाश, अभिषेक, सैकड़ां कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।

प्रभु श्रीराम की बारात का मंचन देख दर्शक हुए गदगद चहनिया चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के चौथे दिन बृहस्पतिवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ शुभारम्भ किया गया। धनुष टूटते ही राजा जनक के राजपुरोहित शतानंद जी क आदेशानुसार अयोध्या में खबर भेजवाया गया और वहा से बारात सज-धजकर मिथिला के रवाना हो गई। बारात में दर्जनों घोड़ा, हाथी, ऊट, कई जोड़ बैण्ड बाजा के साथ हजारों बाराती बारात की शोभ बढ़ा रहे थे। जो आक्रषण का केन्द्र बना रहा।गांव वासियों ने जगह-जगह पुष्प की वर्षा व आरती करते नजर आये। बारात में कई झांकियां आक्रषण का केन्द्र बनी रही। भगवान शिव और उनकी गणों की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। बारात पूरे गांव का भ्रमण कर रामलीला स्थल पर पहुचा जहा चारो ओर रीराम के जयकारे व हर-हर महादेव गगनभेदी नारे से गुजांयमान रहा। तत्पश्चात लोगों में महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।