आज दिनांक 01. जून को अलीनगर तिराहे पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक स्व गंजी दादा जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती हुई रीता चिरई।

आज दिनांक 01. जून को अलीनगर तिराहे पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक स्व गंजी दादा जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती हुई रीता चिरई।

“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है!”विकास गुप्ता, राहुल चौहान और सोनी राय — इन तीनों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करके मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।हम आपके इस पुण्य कार्य को नमन करते हैं।

???? मानवाधिकार न्यूज़ विशेष रिपोर्ट
???? पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, उत्तर प्रदेश
????️ दिनांक: 27 जून 2025

कांशी राम आवास ओडवार में युवक पर जानलेवा हमला — तीन आरोपी गिरफ्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कांशी राम आवास ओडवार में रहने वाले भगत कुमार, पुत्र राजेंद्र प्रसाद, पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

घटना उस समय की है जब भगत कुमार अपने कार्य से लौट रहे थे। प्रमोद कुमार (पुत्र मेवा लाल), शिवम सैनी (पुत्र स्व. शंभू माली), और बाबू सोनकर (पुत्र विनोद सोनकर) — इन तीनों ने शराब के नशे में पहले बहस की और फिर मिलकर भगत कुमार की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही उनके पास रखे पैसे भी छीन लिए।

घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

भगत कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मानवाधिकार न्यूज़ प्रशासन से अपेक्षा करता है कि इस गंभीर मामले में कानूनी कार्रवाई शीघ्रता से पूरी की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।