प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में ‘प्रयाग प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट’ 26 अप्रैल को, मेधावियों को मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में ‘प्रयाग प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट’ 26 अप्रैल को, मेधावियों को मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, कुढ़ना में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘प्रयाग प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट’ का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों की पहचान करना और उन्हें उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

यह छात्रवृत्ति परीक्षा विशेष रूप से कक्षा 9वीं और 11वीं (विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी वर्ग) में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, प्रतिभा को निखारने के लिए एक बेहतर मंच देना संस्थान की प्राथमिकता रही है।

छात्रवृत्ति के मुख्य आकर्षण:

परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को शिक्षण शुल्क (Tuition Fees) में भारी छूट प्रदान की जाएगी:

90% या उससे अधिक अंक: पूरे वर्ष के शिक्षण शुल्क पर 100% छात्रवृत्ति।

85% से 89% अंक: 6 महीने के शिक्षण शुल्क पर 50% छात्रवृत्ति।

80% से 84% अंक: 3 महीने के शिक्षण शुल्क पर 50% छात्रवृत्ति।

परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी:

दिनांक: 26 अप्रैल 2026

समय: प्रातः 9:00 बजे (शार्प)

स्थान: प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, भूपौली रोड, कुढ़ना, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली।

पंजीकरण प्रक्रिया:

सीटें सीमित होने के कारण इच्छुक छात्र एवं अभिभावक मोबाइल नंबर 7607371112 या 7311100227 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट www.prayaginternationalschool.com पर भी लॉगिन किया जा सकता है।

प्रबंधन का संदेश: “हमारा मानना है कि योग्यता को अवसर मिलना चाहिए। प्रयाग प्रतिभा टेस्ट के माध्यम से हम उन बच्चों तक पहुँचना चाहते हैं जो अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के बल पर भविष्य गढ़ना चाहते हैं।”

आज बिजली विभाग के लापरवाही से बिजली कर्मचारि को करेंट लगने से हालत हुई गंभीर
मुगलसराय लॉट नं.दो पानी टंकी के पास खंबा नंबर 3  बिजली चालू हो जाने से काम कर रहे कर्मचारी को करेंट लगने से हालत गंभीर,तत्काल कर्मचारी को ट्रामा सेंटर ले जाया गया।                             रिपोर्ट – अभिषेक निगम

लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान गिरा बाल बाल बचे लोगताराजीवनपुर चंदौलीक्षेत्र स्थित सहरोई गांव में लगातार तेज बारिश के कारण शुक्रवार की दोपहर एक कच्चा मकान धराशाई हो गया लेकिन परिवार के लोग बाल बाल बचे कच्चा मकान गिर जाने के कारण परिवार के लोग घर विहीन हो गए इसका नाम दुर्गावती देवी पति शिखारी देवी कुमार एवं शिताबी देवी पति विवेक कुमार का कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया जब मकान गिरने लगा तो परिवार के लोग घर के बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बाल बाल बच गई परंतु दैविक आपदा के कारण परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है उनका गृहस्ती का सामान नष्ट हो गया वहीं सूचना मिलने पर गांव के समाजसेवी राहुल मिश्रा कुछ दबे हुए सामान को ग्रामीणों के मदद से बाहर निकलवाए। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवास व आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश पटेल, जो भारतीय सेना के जवान थे, युद्धाभ्यास के दौरान तोप पर शहीद हो गए। सेना के सूबेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह तोप पर कैजुएल्टी का मामला है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सेना द्वारा आज दोपहर में कछवां लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार गंगा तट पर किया जाएगा।
चंद्र प्रकाश पटेल का 2010 में भारतीय सेना में पहले प्रयास में चयन हुआ था। वह सेना की 99वीं बटालियन में तैनात थे और इन दिनों राजस्थान के सूरतगढ़ में तैनात थे। 22 अक्टूबर को वह घर आए थे, और एक सप्ताह के बाद सेना की ड्यूटी के लिए वापस लौट गए थे।
शहीद के परिवार में मातम, गांव में उमड़ी भीड़ चंद्र प्रकाश के निधन की सूचना मिलते ही गांव में गम का माहौल छा गया। शहीद जवान की पत्नी स्नेहा पटेल और ढाई साल के बेटे अयांश के साथ उनका परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। परिवार के अन्य सदस्य, विशेष रूप से उनके माता-पिता राजपति और राजनाथ पटेल, जो शहादत की खबर सुनकर विलाप कर रहे थे, इस दुःखद घटना से बुरी तरह प्रभावित हैं।