राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य ने जनसुनवाई कीः शिक्षा, कल्याणकारी योजनाओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य ने जनसुनवाई कीः शिक्षा, कल्याणकारी योजनाओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

चन्दौली दिनांक 24 फरवरी 2026

श्री सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू), सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश ने जनपद भ्रमण के दौरान जनसुनवाई की। उन्होंने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समुचित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई।

आयोग सदस्य ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी बच्चों को शिक्षा दिलाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पिछड़े वर्ग सहित सभी बच्चों को स्कूलों से जोड़ने और उनकी शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की हाई-टेक व्यवस्था, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजें।

श्री बारी ने बताया कि वर्तमान में स्कूलों में

पर्याप्त शिक्षक हैं, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, बेहतर साफ-सफाई, खेलकूद के मैदान, गुणवत्तापूर्ण दोपहर का भोजन और शुद्ध पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी लाभ मिल रहा है।

उन्होंने ‘आयोग आपके द्वारा’ अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि आयोग गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है और विस्तृत जानकारी दे रहा है।

श्री बारी ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करें। इसका उद्देश्य लोगों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें लाभान्वित करना है।

एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (RSS) एकल विद्यालय के द्वारा आरोग्य शिविर का आयोजन आज दिनांक 7 सितंबर 2025 को स्थान : ग्राम सभा रमदतपुर के मिनी सचिवालय में आयोजित किया गया जिसमें- सर सुंदरलाल हॉस्पिटल के (BHU), डॉ सच्चिदानंद जी (राष्ट्रीय सहमंत्री), डा0 सुनील कुमार, डा0 रत्ना गुप्ता, डा0 गजेंद्र प्रताप सिंह, डा0 अंकित कुमार,डा0 अंजलि डॉ0 रोमन आदि सहयोगी उपस्थित थे,शिवर का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्री रामचंद्र गुप्ता रामदत्तपुर के द्वारा किया गया संच प्रमुख- शिवकुमारसंच अध्यक्ष- संतोष जीएकल विद्यालय आचार्य – आरती देवी, नीरज देवी, ज्योति राय, इंदु कुमारी,आयोजन कर्ता- प्रिंस पाठक (जिला संयोजक बजरंग दल चंदौली)ग्राम समिति से – दयाशंकर भारती, अंकित कुमार, देवनाथ पांडे, मृत्युंजय बालमुकुंद ओमप्रकाश आदि जन उपस्थित थे,कार्यक्रम का उद्देश्य – एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मेडिकल कैंप जोकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संचालित किया जाता है, मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा शिविरों के माध्यम से उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, जिसमें सामान्य रोगों के उपचार, जैसे कि बुखार, खांसी, डेंगू, मलेरिया, डायरिया, आदि से संबंधित एवं मातृ व शिशु देखभाल और स्वच्छता पर जोर दिया जा सके इसके साथ ही, यह फाउंडेशन निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करता है और ग्रामीण समुदायों को समग्र स्वास्थ्य और विकास के अवसर उपलब्ध कराता है।मेडिकल कैंप के विशिष्ट उद्देश्य:स्वास्थ्य शिक्षा:लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना।चिकित्सा सेवाएं:विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना, जिसमें मातृ एवं शिशु देखभाल शामिल है।सामान्य बीमारियों का उपचार:सामान्य रोगों के उपचार के लिए दवाइयाँ वितरित करना।पहुँच में सुधार:ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार करना, जहाँ पहले इन सेवाओं का अभाव होता था।निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य:निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और उपचारात्मक चिकित्सा दोनों पर ध्यान केंद्रित करना।

नेशनल पब्लिक स्कूल बबुरी चंदौली में विगत चार दिनों से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत सभी कक्षाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया था आज विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाठक और विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश कुमार पाठक जी के द्वारा समस्त विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त बच्चें ,विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश, अशोक श्रीवास्तव व सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित थी।