बस्ती में शुक्रवार रात हुई मां और उसके ढाई वर्षीय मासूम बेटे की संदिग्ध मौत – मुगलसराय

 

चंदौली – मुगलसराय

कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर अहिरान

बस्ती में शुक्रवार रात हुई मां और उसके ढाई वर्षीय मासूम बेटे की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन एक ही फंदे पर मां और बच्चे की मौत की परिस्थितियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। हनुमानपुर निवासी अजय कुमार पटेल की शादी मिर्जापुर के मठना गांव निवासी प्रिया से हुई थी। दोनों का ढाई वर्षीय बेटा युवराज था। शुक्रवार रात प्रिया कमरे में गई और कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। मां और मासूम बेटा फंदे से लटके मिले। आनन-फानन में दोनों को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यदि फंदा एक था तो मां और मासूम एक साथ उस पर कैसे लटके मिले? क्या पहले बच्चे को फंदे पर लटकाया गया और फिर महिला ने आत्महत्या की, या फिर घटनास्थल पर परिस्थितियां कुछ और कहानी बयां कर रही हैं? इन सवालों के जवाब फिलहाल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है, लेकिन अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

उ.प्र.प्रा.शि.संघ ब्लाक  जलालपुर का हुआ निर्वाचन।
आज दिनांक 23/0772025 को बी आर सी जलालपुर के प्रांगण में शोभनाथ यादव अध्यक्ष  , अरूणेश चन्द मिश्र  मंत्री हुए निर्वाचित।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी सिनिध्द कुमार सिंह व सह संयोजक  सत्य प्रकाश मिश्र, तथा  पर्यवेक्षक साजेश सिंह  सह संयोजक
की मौजूदगी व देख रेख में ब्लॉक इकाई जलालपुर का चुनाव बी आर सी प्रांगण  में बुध्दवार को संपन्न हुआ‌
                  जिसमें शोभनाथ यादव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया व अरूणेश चन्द मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सोनकर कोषाध्यक्ष अजीत कुमार व संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार सिंह,  तथा सह संयोजक कमलेश कुमार सिंह व रवि प्रकाश सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर में अध्यापकों के हित में  कार्य करेगा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित  शोभनाथ यादव ने कहा कि  जिला संयोजक संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय जी के निर्देशानुसार अध्यापकों के खिलाफ हो रहे अनर्गल कार्यवाही का जोरदार विरोध किया जायेगा ।आज के कार्यक्रम में  रूद्रसेन सिंह, बृजेश सिंह,संजीव मिश्र, आशुतोष , शम्भू प्रसाद सिंह, राकेश पाठक,धर्मेंन्द्र सिंह, शम्भू यादव, गया दीन वर्मा, शारदा प्रसाद यादव,राम आसरे सिंह, अखिलेश सिंह, विधाता यादव,राम उजागिर यादव, अनिल शर्मा, पूजा राना, श्वेता सिंह, जूली सिंह,   अरविन्द पाल, नीलेश केसरवानी, पूजा राना,भानु गौतम, रीतू प्रिया नीलम केसरवानी शैलेन्द्र,शशीकला देवी,मीना कुमारी, निर्मला देवी ,नवीन सिंह ,अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। तथा  आज के कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षको ने भाग लिया और सभी ने संगठन को पूर्ण समर्थन दिया।