मुगलसराय फैशन वीक 2026 का मेगा ऑडिशन भव्य रूप से संपन्न

मुगलसराय फैशन वीक 2026 का मेगा ऑडिशन भव्य रूप से संपन्न

 

मुगलसराय में यूथ क्लब सोसायटी एवं फेस्टिवा इवेंट्स कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मुगलसराय फैशन वीक 2026 के प्रथम एवं द्वितीय ऑडिशन जून माह में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इसके बाद 5 जुलाई को मेगा ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों को मोटिवेशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ड्रेसिंग सेंस, ग्रूमिंग तथा रैम्प वॉक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं प्रशिक्षण दिया गया।

 

इस कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजक श्री आलोक त्रिपाठी, डायरेक्टर ऋतिक यादव तथा शो ग्रूमर पलक जायसवाल द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिवा 09 (इन्फ्लुएंसर) एवं राज उपस्थित रहे। वहीं डांस स्टूडियो दलान के संस्थापक धीरेन्द्र जी, मुस्कान जी और अमित जी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ पूजा जगोटा, मिस कोहिनूर, अनुष्का, हिमांशु एवं प्रिंस जायसवाल ने टीम सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

आयोजकों ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में मुगलसराय फैशन वीक 2026 का ग्रैंड फिनाले और भी भव्य रूप से गुलमोहर प्लाज़ा (आई.पी. मुगल के सामने), मुगलसराय में आयोजित किया जाएगा।

 

अभी भी इच्छुक प्रतिभागियों के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध है। इच्छुक युवा निम्न प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं—

 

– मॉडलिंग

– डांस कार्निवल

– मेकअप प्रतियोगिता

– शो ओपनर

– इन्फ्लुएंसर एवं क्रिएटर अवॉर्ड

– फोटोग्राफर्स अवॉर्ड

 

प्रतिभागिता एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

📞 7007163389

सीता राम स्वयंवर देख श्रोता हुए गदगद-चंदौली सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के सहरोई गांव में श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नवयुवक मंगल दल सहरोई के तत्वाधान में सात दिवसीय संगीतमय राम कथा का आयोजन किया गया है कथा के चौथे दिन पंडित शक्ति तिवारी कथा में भी बताया की जिस कार्य को दस हजार राजा नहीं कर पाये उस कार्य को श्री रघुनाथ ने करके दिखाये। यह दृश्य देखकर जितने राजा थे सब सकुचा जाते हैं। और लगे खलबली मचाने उसी समय अजगौ धनुष के लिए परशुराम सभा में आ जाते हैं। और सब के सब राजा अपने पिता का नाम बताकर कतार बद्ध खड़े हो गये। और लगे चिखारने की निकाल कर के वापस करो जिसने शिव पिनाक धनुष को खंड-खंड किया। राम कहते हैं महाराज वह आपका कोई दास ही होगा लेकिन परशुराम का क्रोध शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा था। तब लक्ष्मण भैया कौतकी करने लगे और अंत में कहना ही पड़ा की महाराज हमें कुंभड की भतिया न समझिएगा जो हाथों की तर्जनी देखकर डर जाये। हम रघुवंशी हैं हम जानते हैं कि जो क्षत्री ब्राह्मण के चरणों में निष्ठा बनाकर रहता है। वह संसार में निर्भर होकर जीता है। परशुराम सोच में पड़ गए कि ब्राह्मण के चरणों में इतनी निष्ठा भगवान को छोड़कर दूसरा कोई हो ही नहीं सकते। परशुराम धनुष की प्रतंचा चढ़वाकर रघुनाथ की परीक्षण किया और तीन बार जय जय कार लगाकर वापस महेंद्र पर्वत पर चले जाते हैं। फिर राजाओं ने राहत की सांस ली और दूतो को अयोध्या भेज कर चक्रवर्ती राजा दशरथ पत्र दिया गया और चक्रवर्ती राजा दशरथ पूरे धूमधाम से बारात लेकर आये। और पंडित शक्ति तिवारी ने बहुत ही खूबसूरत मट फोड की गीत गाते हुए विवाह की मंगल गीत सुनाये। जिसकी सभी श्रोता बंधु भाव विभोर होकर खूब आनंदित हुये। सैकड़ो श्रोताओं का हुजूम लग रहा। वहीं उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशन यादव। राहुल मिश्रा समाज सेवीक, महानंद मिश्रा, अमित मिश्रा, रोहित, पवन, शिशु, विराट, उमेश, दिनेश, शुभम, गोलू, तबला वादक अनिल तिवारी, निक्की राशिक, प्रदुम्न, सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।