पीडीडीयू नगर स्थित जीटी गुरुद्वारा के बाहर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं चढदी कला कार सेवा संस्था द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया।

Report – Rahul Mehani

पीडीडीयू नगर स्थित जीटी गुरुद्वारा के बाहर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं चढदी कला कार सेवा संस्था द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया।
बताते चलें कि उक्त कैंप दुर्गा पूजा देखने आए दर्शनाथियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया हैं जहां महिला पुरुष बच्चे सहित दर्शनार्थियों के लिए शीतल पेयजल के साथ ही फर्स्ट एड की व्यवस्था की गई है। कैंप में शाम से लेकर देर रात तक भक्तों की सुरक्षा हेतु हर वर्ष यह पुनीत कार्य संस्थाओं द्वारा किया जाता है।

प्रभु श्रीराम की बारात का मंचन देख दर्शक हुए गदगद चहनिया चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के चौथे दिन बृहस्पतिवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ शुभारम्भ किया गया। धनुष टूटते ही राजा जनक के राजपुरोहित शतानंद जी क आदेशानुसार अयोध्या में खबर भेजवाया गया और वहा से बारात सज-धजकर मिथिला के रवाना हो गई। बारात में दर्जनों घोड़ा, हाथी, ऊट, कई जोड़ बैण्ड बाजा के साथ हजारों बाराती बारात की शोभ बढ़ा रहे थे। जो आक्रषण का केन्द्र बना रहा।गांव वासियों ने जगह-जगह पुष्प की वर्षा व आरती करते नजर आये। बारात में कई झांकियां आक्रषण का केन्द्र बनी रही। भगवान शिव और उनकी गणों की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। बारात पूरे गांव का भ्रमण कर रामलीला स्थल पर पहुचा जहा चारो ओर रीराम के जयकारे व हर-हर महादेव गगनभेदी नारे से गुजांयमान रहा। तत्पश्चात लोगों में महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।