जिला स्तरीय मेंहदी एवं हिन्दी हस्ताक्षर प्रतियोगिता–2026 सम्पन्नभारतीय कला, संस्कृति एवं हिन्दी भाषा के सम्मान हेतु पब्लिक इंट्रेस्ट थिंकर्स असेम्बली “पिता” संस्था का सार्थक प्रयास

पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली।पब्लिक इंट्रेस्ट थिंकर्स असेम्बली “पिता” संस्था के तत्वावधान में 19 जुलाई 2026 (रविवार) को होटल सरस्वती, जी.टी. रोड, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), जनपद चंदौली में जिला स्तरीय मेंहदी एवं हिन्दी हस्ताक्षर प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति एवं हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मुगलसराय श्री राजीव मोहन सक्सेना द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। दीप प्रज्वलन तहसीलदार श्री संदीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। वंदना गायन नित्या उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिम्पी सिंह, अंकिता गहलोत, एस.आर.एस. संस्था की चेयरमैन नीना वैश्य, न्यू ग्लोबल संस्था से डॉ. विकास गर्ग, तनिष्क परिवार, जुगाई कंसल्टेंसी, चैतन्य संस्था से डॉ. पल्लव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में कुल 158 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें नियमों के अनुरूप 149 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। प्रतिभागियों ने मेंहदी एवं हिन्दी हस्ताक्षर कला में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मेंहदी प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम पुरस्कार – अदिति कुशवाहा को अंगवस्त्र, शील्ड, मेडल, प्रमाणपत्र, आकर्षक उपहार, कला कौशल रत्न सम्मान एवं चेक राशि प्रदान की गई।
द्वितीय पुरस्कार – विद्यानी वर्मा को अंगवस्त्र, शील्ड, मेडल, प्रमाणपत्र, उपहार एवं चेक राशि प्रदान की गई।
तृतीय पुरस्कार – श्वेता विश्वकर्मा को अंगवस्त्र, शील्ड, मेडल, प्रमाणपत्र, उपहार एवं चेक राशि प्रदान की गई।
सांत्वना पुरस्कार – स्वाति यादव, कुमकुम विश्वकर्मा एवं रिमझिम मौर्या को प्रमाणपत्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
हिन्दी हस्ताक्षर प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम पुरस्कार – श्वेता विश्वकर्मा को अंगवस्त्र, शील्ड, प्रमाणपत्र, कौशल रत्न सम्मान एवं आकर्षक उपहार प्रदान किया गया।
द्वितीय पुरस्कार – सुहानी इदरीसी को शील्ड, प्रमाणपत्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान किया गया।
तृतीय पुरस्कार – प्रांजली वर्मा को शील्ड, प्रमाणपत्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान किया गया।
मेंहदी प्रतियोगिता का विषय “किसान एवं रक्षाबंधन” रखा गया था। प्रतियोगिता में केवल स्वनिर्मित मेंहदी डिजाइन को मान्यता दी गई। तैयार डिजाइन, स्टिकर अथवा मोबाइल सहायता का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहा। प्रतियोगिता का समय 45 मिनट निर्धारित था।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मेंहदी कला विशेषज्ञ सविता आर्या, मेहंदी आर्टिस्ट आकाश दीप एवं कला विशेषज्ञ अंजली ने विषय की मौलिकता, कला कौशल एवं सूक्ष्मता के आधार पर निर्णय किया। हिन्दी हस्ताक्षर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नित्या उपाध्याय एवं रीना राय ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष सरदार कुलवेंदर सिंह, आनंद कुमार, महासचिव राजेश गुप्ता, अमित महलका एवं दिनेश शर्मा सहित पदाधिकारियों ने संस्था के उद्देश्यों एवं प्रतियोगिता के महत्व पर प्रवीर व संजय जी द्वारा संचालित प्रकाश डाला।
कई जिलों से आए कला कौशल प्रेमी एवं विशेषज्ञों ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया। शालिनी शर्मा, वंदना, गायत्री जी के सहयोग की विशेष सराहना की गई। पिता महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी रीना सिंह, रुचिका, हमीर शाह एवं संस्था टीम सदस्यों ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बिजेंद्र, विजय, सोनू सिंह, तारिक, प्रवीन, उदय, बीरेन्द्र यादव, ओमप्रकाश, ऋषि सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
नारा:”भारतीय कला, संस्कृति एवं हिन्दी भाषा के सम्मान हेतु एक सार्थक प्रयास।”



