डांस कार्निवल में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, अभिभावकों ने की सराहना

फेस्टिवा इवेंट्स एवं यूथ क्लब बनारस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन
वाराणसी। फेस्टिवा इवेंट्स एवं यूथ क्लब बनारस द्वारा 19 जुलाई को Coastal Craving में भव्य Dance Carnival का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 30 प्रतिभाशाली बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के इवेंट डायरेक्टर ऋतिक यादव और ऑर्गेनाइज़र: आलोक त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे मंच बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन रवि गुप्ता, धीरेंद्र जी, मुस्कान जी, अमित प्रजापति जी एवं सुशांत कुमार जी ने निर्णायक मंडल के रूप में किया। सभी निर्णायकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास करने और भविष्य में बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें अपने भविष्य को संवारने का सुनहरा अवसर मिलता है। बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह और प्रेरणा देखने को मिली।





