वृक्षारोपण सुरक्षित भविष्य की आधारशिला : संजय रस्तोगी

वृक्षारोपण सुरक्षित भविष्य की आधारशिला : संजय रस्तोगी

चहनियां (चंदौली)। कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर एवं मानवाधिकार न्यूज़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर सभी ने प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार लल्लू सिंह राही ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि एवं मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकता है। मानवाधिकार न्यूज़ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर गुप्ता, प्रभारी जुमराती अली, मंडल उपाध्यक्ष रामलखन प्रजापति, जिला महासचिव शैलेश यादव, सवरू पासवान, धनंजय ओझा (संपादक, निष्पक्ष धारा), राजेश गुप्ता, शिव प्रकाश गुप्ता, सहायक अध्यापक लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, पूजा सिंह, रूबी सिंह, ममता गुप्ता, उमा चौबे, मंजू, सुशीला, रामभजन राम, उमेश, विजय राय रवि तथा कार्यक्रम का संचालन गौतम लाल ने किया। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी एवं जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

आज 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर दिव्य एकेडमी कोचिंग संस्थान बबुरी में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रियंका प्रथम, सुहाना द्वितीय और कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में पढ़ाने वाली हिंदी की वरिष्ठ अध्यापिका सुनीता केशरी द्वारा बच्चों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और ब्रांज मेडल द्वारा पुरस्कृत किया गया।।
विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाठक जी ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया।

संचारी वालंटियर मामले में फर्जी कूटरचना के विरोध में मुख्य चिकित्सा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा चंदौली स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा संबंधित दस्तक अभियान अंतर्गत प्रत्येक भर में ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के युवा स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को वॉलिंटियर सेवाओं का अवसर प्रदान किया जाने संबंधित शासन के स्वास्थ्य विभाग में एक प्रकरण अरसे संचालित है उक्त संस्था के नाम से की गई फर्जी कूटरचना के विरोध में इसकी स्थानीय जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज यहां चंदौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर उनके माध्यम से प्रदेश के डीजी हेल्थ को ज्ञापन भेजा है संस्था के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उक्त प्रकरण में 21 अगस्त को जारी शासन के हालिया आदेश का अवलोकन सुनिश्चित कर तत्काल जनपदों को आदेशित करने की तेजी से मांग की गई है ज्ञापन में कहा गया कि उपकरण संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी द्वारा राज्य के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक राज्य मंत्री के माध्यम से शासन को अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया गया इस पर क्या संज्ञान लेते हुए प्रदेश शासन नेगेट 21 अगस्त को ही दीजिए हिट को संबंध में विधायक कार्रवाई कहते जारी कर दिए हैं जो की स्वागत योग है संस्था के जिला संयोजक पल्ला लाल ने इस अवसर पर कहा कि व्यक्ति समूह को जीवित कर लिया गया लोक कल्याण के इस महान उद्देश्य में आने आ रहे हैं इन व्यक्तियों से संस्था लोकतांत्रिक और कानूनी दोनों ही ढंग से निपटेगी ज्ञापन देने वालों में रोहित आर्य रमेश कुमार पाल गोपाल चौधरी चंद्रिका यादव गोविंद कुमार सौरभ चंद्र गुलाब प्रसाद राजीव कुमार यादव महेंद्र कुमार अंगद राय अंकित भारती आदि प्रमुख पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे