आज भारतीय डाक विभाग द्वारा चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित एस० जी० पब्लिक स्कूल, रविनगर में राखी त्योहार के मद्देनज़र बच्चों को रक्षा बंधन के मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। 
जिसके दौरान विद्यालय के 300 से अधिक बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए ‘स्पेशल राखी लिफाफे’ के माध्यम से बच्चों ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एवं सेना के जवानों , पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों, उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के साथ-साथ अन्य सुरक्षा बल के जवानों को डाक विभाग के माध्यम से राखी उपलब्ध कराई गई। लिफाफे में राखियां एवं बधाई संदेश के साथ अपने मन की बात भी लिखकर भेजे। इस अभियान के दौरान राखी के साथ संदेश भेजने के अवसर पर बच्चों एवं बच्चियों का उत्साह भारतीय सेना के जवानों एवं सभी फोर्स के जवानों के प्रति सम्मान की भावना दिख रही थी।
डाक विभाग द्वारा चलाए गए इस पहल में डाक विभाग की तरफ से चंदौली जनपद के विभाग के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी एवं विद्यालय परिवार की तरफ से विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रशांत कुमार तिवारी, शिक्षिका मधु मित्तल, इंदिरा निगम एवं सुशांतो भट्टाचार्य, इत्यादि लोग उपस्थित थे ।
विद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण कुमार अग्रवाल जी ने बच्चों के उत्साह एवं सेना सहित पैरा मिलिट्री फोर्स के प्रति सम्मान भाव को देखते हुए डाक विभाग के इस पहल को धन्यवाद दिया एवं बच्चों को भारतीय सेना सहित अन्य सुरक्षा बलों एवं सैनिकों के प्रति आभार सेवा भाव एवं सम्मान के प्रति जागरूक भी किया।






