मानवाधिकार News: चन्दौली जिलाधिकारी का शख्त आदेश, स्कूल कॉलेज के आसपास न बिके नशीला पदार्थ

मानवाधिकार News: चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं NCORD नाश मुक्ति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सबको निर्देशित करते हुवे कहा कि नशा मुक्ति से सम्बंधित जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाये। लोगो के बीच इसका व्यापक प्रचार- प्रसार बैनर पोस्टर नुक्कड़ नाटक तथा अन्य माध्यमों से कराया जाय। स्कूल कालेजों में संस्थाओं के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता का कार्यक्रम कराया जाए।

स्कूल व कालेजों के आस- पास पान,सिगरेट तम्बाकू सहित अन्य नशा की बस्तुओ की बिक्री होने से रोका जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग बेहतर तरीके से कार्य करे,अगर कही पे कोई मामला संदिग्ध हालात में दिखाई पड़ते है तो अपने उच्चस्तरीय अधिकारी को अवगत कराते हुवे आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री अभय कुमार पाण्डेय,उप जिलाधिकारी,समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

संवाददाता -: प्रदीप कुमार शर्मा

संवाददाता -: प्रदीप कुमार शर्मा

 

अली नगर मुगलचक के प्रमुख लिंक रोड पर 5 दिनों से भरा कमर तक पानी, स्कूली बच्चे परेशानअली नगर मुगलचक, जिला चंदौली, 7 अक्टूबर 2025 – जिले में जहाँ एक ओर नेतागण बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, वहीं अली नगर मुगलचक के वार्ड नंबर 3 और 9 को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क पर विगत 5 दिनों से कमर तक पानी भरा हुआ है। चकिया रोड (आर आर मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने) से मुगलचक पानी टंकी होते हुए जीटी रोड तक जाने वाली इस सड़क पर जलभराव से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग पर 2 सरकारी स्कूल, 2 प्राइवेट स्कूल, 2 गौशाला, नगर पालिका का स्टोर रूम और एक पानी टंकी स्थित है। स्कूली बच्चों को जूते-मोजे उतारकर पानी में चलकर रोड पार करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वे नगर के वासी नहीं हैं? क्या उन्होंने वोट नहीं दिया? क्या नगर चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है?आक्रोशित निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि क्या हर समस्या का समाधान केवल जन आंदोलन ही है? क्या चक्का जाम करने पर ही प्रशासन सुनवाई करेगा?स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करने और स्थायी समाधान की मांग की है।