मुगलसराय -: महिला उत्पीड़न का मामला

मुगलसराय -: महिला उत्पीड़न का मामला, मुगलसराय सेंटर कॉलोनी स्थित ओझा जी परिवार ने अपनी आकांक्षा बेटी की शादी सभी रीति-रिवाज से बड़ी धूम धाम से विद्या शंकर उपाध्याय से की थी । दिसम्बर 2022 में शादी में लड़की के परिवार वालों ने 15 लाख नगद और एक चार चक्का कार उपहार स्वरूप दिया था , शादी के बाद कुछ दिनों के अंदर ही लड़के ने लड़की को डराया धमकाया और पैसे की मांग की,और लगातार कई दिनों तक मारता रहा,आखिरकार लड़की ने अपने घर वालो को सब बाते बताई और वह तुरंत अपने मायके आ गई , बात यही तक नहीं थी लड़के ने पत्नी स्वरूप एक और लड़की अपने घर पर पहले से रखी हुई थी,और इसका विरोध जब जब आकांक्षा (पत्नी) ने किया तब तब उससे खूब मारा और उसका एक हाथ भी तोड़ दिया ,और सर पर कई वार किए जिस से सर पर टांके भी लगे हैं ।
लड़के (दूल्हा) वाले मुगलसराय दुलहीपुर के रहने वाले हैं , लड़का नागपुर में रहता है और यह सारी घटना नागपुर में हुई थी।
लड़के के घर वाले इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

तमन्चे व नकदी संग चोर गिरफ्तारचहनिया चन्दौलीबलुआ पुलिस ने चंकिग के दौरान शनिवार को नाथूपुर तिराहा से अन्तर जनपदीय शातिर चोर रोहन निषाद पुत्र दिनेश निवासी पूरा गनेश, थाना बलुआ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक फायरशुदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 11,400रूपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों भोला निषाद, आकाश निषाद, महेश निषाद व ईश्वरचंद्र निषाद के साथ मिलकर बलुआ क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गांव के अजय केवट व लोरिक गुप्ता के घरों में चोरी की थी और चोरी का सामान राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया। इसके अलावा जुलाई माह में उसने थाना धीना क्षेत्र के बैरिक कला गांव में एक घर से गहने और 5000रूपये नकद चुराए थे। अगस्त माह में अपने साथी आकाश निषाद के साथ थाना अलीनगर क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिवमंदिर से चांदी के आभूषण व घंटे चोरी किए थे। उसने मसौनी गांव के काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया। रोहन ने बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान वह आत्मरक्षा हेतु तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने बरामद असलहे के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अन्य मामलों में जांच तेज कर दी है।