आज विश्व हिंदू परिषद कि मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा अष्टमी पूजन एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में बड़ी धूमधाम से किया गया।

रिपोर्ट हर्षिता मेहानी

आज विश्व हिंदू परिषद कि मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा अष्टमी पूजन एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में बड़ी धूमधाम से किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रांत की सह संयोजिका अनीता दीदी का बौद्धिक हमें प्राप्त हुआ साथ ही विशिष्ट अतिथि विनीता जी व नीना जी का भी मार्गदर्शन सबको मिला।
इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने देवी दुर्गा के प्रतीक रूप में शस्त्रों की पूजा की, जिसमें धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया गया। शस्त्र पूजन के माध्यम से नारी शक्ति और साहस का प्रतीकात्मक रूप से महत्त्व बताया गया।

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।