राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस एवं विजयदशमी पर पद संचलन कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस एवं विजयदशमी पर पद संचलन कार्यक्रम

दिनांक: 12 अक्टूबर 2024
स्थान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, कैलाशपुरी

आज विजयदशमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ का पारंपरिक पद संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पद संचलन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करता हुआ वापस कैलाशपुरी पहुंचा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के उद्देश्य और विचारधारा पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय संघ सेवक के महत्व को बताते हुए बताया गया कि संघ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की रक्षा करना है। इस मौके पर उपस्थित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

विजयदशमी के इस पावन पर्व पर पूरे नगर में उत्साह और उत्सव का माहौल बना रहा।

Report – Rahul Mehani
रिपोर्ट – राहुल मेहानी

मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब के परिवहन व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नौगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान बसौली नगर के पास से एक स्कार्पियो वाहन में से बोरीयो में रखे(कुल 54 किलो 580 ग्राम)अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनाँक 15.12.2024 को थाना नौगढ पुलिस द्वारा मझगायी मोड़ पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे।

फरीदाबाद के सेक्टर 78 हैबिटेट सोसाइटी में 3 कारों का हुआ टायर चोरी।
आज दिनांक 25 दिसंबर को फरीदाबाद के 78 सेक्टर हैबिटेट सोसाइटी से हुई कार के टायरों की चोरी। खड़ी गाड़ी का टायर चोरी हुआ और प्रशासन जांच पर लगी है।

विश्व हिंदू परिषद की मानस नगर खंड समिति का गठन सम्पन्न
रंजीत योगी एवं तुषार जी की विशेष उपस्थिति, संजय रस्तोगी ने किया मार्गदर्शन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, 27 जुलाई।
विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई द्वारा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित मानस नगर खंड में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खंड समिति का विधिवत गठन सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की और सर्वसम्मति से निम्नलिखित दायित्वों की घोषणा की गई—

खंड अध्यक्ष – श्री दिनेश ओझा

खंड मंत्री – श्री शशिकांत

सत्संग प्रमुख – श्री संदीप तिवारी

सह सत्संग प्रमुख – श्री अविनाश कुमार

बजरंग दल संयोजक – श्री आदित्य तिवारी

बजरंग दल सह संयोजक – श्री अमित कुमार

खंड सुरक्षा प्रमुख – श्री राजन पांडे

खंडवा सुरक्षा प्रमुख – श्री उमेश कुमार

गौ सेवा प्रमुख – श्री राकेश तिवारी

सह गौ सेवा प्रमुख – श्री बबलू सिंह एवं श्री विष्णुकांत उपाध्याय


इस अवसर पर मानस नगर खंड से जुड़े समर्पित स्वयंसेवक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री श्री रंजीत योगी जी एवं नगर सह मंत्री श्री तुषार जी ने विशेष रूप से सहभागिता की। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं दीं तथा संगठनात्मक दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में उपस्थित जिला प्रचार प्रसार प्रमुख श्री संजय रस्तोगी ने संगठन की भूमिका, कार्यपद्धति एवं हिंदू समाज के सशक्तिकरण में इसकी अहमियत पर विस्तार से विचार रखे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह गठन सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में विहिप के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।