भैया दूज पर अपनी बहन को दें ‘सीड बॉल्स ‘ ???????? – संजय रस्तोगी राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्यूज़

रिपोर्ट राहुल मेहानी

भैया दूज पर मेरी प्यारी बहन व समाज के नाम एक संदेश ????

इस बार तुम्हें “सीड बॉल्स” ???? उपहार में दे रहा हूँ, जो प्रकृति और हमारे रिश्ते में नई हरियाली ???? का प्रतीक है। जैसे ये बीज धरती को हरियाली से भरने का काम करेंगे, वैसे ही तुम भी अपने प्रेम और स्नेह से हमारे जीवन को महकाती रहो।

हर बीज में एक नया जीवन छिपा होता है, और मेरी कामना है कि तुम्हारे जीवन में भी नई खुशियों का अंकुरण हो। भैया दूज के इस पर्व पर ये प्रतीक है कि तुम जीवन में सदैव प्रगति करो और सफलता की ऊँचाइयों को छुओ।

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।