एचडीएफसी बैंक एवं स्टार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वाधान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन।

रिपोर्ट राहुल मेहानी

एचडीएफसी बैंक एवं स्टार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वाधान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष तिवारी एवं लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ•अनिल कुमार यादव जी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया जिसमें 7 छात्रों ने पहली बार रक्तदान किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया और रक्तदान करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि डॉ•अनिल यादव ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को समाज से समाज के मुख्य धारा में जुड़ने के लिए निर्देशन दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रक्त कलेक्शन के लिए चंदौली ब्लड बैंक की टीम उपस्थिति रही।
एचडीएफसी बैंक से अंकित त्रिपाठी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर एचडीएफसी बैंक के उत्तर प्रदेश हेड सौरभ श्रीवास्तव जी एवं सर्किल हेड वाराणसी प्रदीप शुक्ला जी के निर्देशन में किया जा रहा है और बैंक द्वारा लगातार ऐसे ही अन्य सामाजिक संस्थाओं और महाविद्यालय के साथ मिलकर के रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर दीपक ओझा जी ने बताया कि इंस्टिट्यूट लगातार ऐसे रक्तदान शिविर का आयोजन करता है जिससे समाज में एक अच्छा संदेश पहुंचे।
शिविर में कुल 27 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक से शशांक श्रीवास्तव,अंकित इंस्टिट्यूट से मानस घोष,विवेक,अमन, विश्वजीत, शालिनी, रमेश, अब्दुल ,आर्यन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हमारे आराध्य और स्वाभिमान के प्रतीक श्री राम
जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम
वर्षगांठ विक्रम संवत 2081, पौष शुक्ल द्वादशी (11
जनवरी, 2025) को महाराष्ट्र के विजय विहार सोसाइटी मे सबने
मिलकर धूमधाम से मनाने जा रहे है।
कार्यक्रम की रूप रेखा इस प्रकार है

लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की केंद्रीय टीम ने शैक्षिक गतिविधियों का किया अवलोकनचहनिया चंदौलीशिक्षक संदर्शिका ,पाठ्यपुस्तक,कार्य पुस्तिका एवं सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग से बच्चों के सीखने के स्तर एवं क्षमता को बढ़ाया जा रहा है तथा विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है !गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आकर्षक गतिविधियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे विद्यालय में नामांकन करा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज विद्यालय में बेहतर नामांकन और उपस्थिति दर्ज की जा रही है !शिक्षकों ने बताया कि विशेष रेमेडियल अभियान के तहत पिछड़ रहे बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नियमित प्रयास किया जा रहा है तथा कक्षा – कक्ष में बच्चों के सीखने की गति बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचार को अपनाया जा रहा है!केंद्रीय टीम में अंकित अरोरा ,निहारिका गुप्ता ,श्रीमोइ भट्टाचार्य ने विद्यालय मैं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर होने की सराहना की तथा आगामी भविष्य में टीम द्वारा विद्यालय को शैक्षणिक सामग्री से परिपूर्ण करने का भरोसा दिया !इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंदकुमार शर्मा ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल ,राम भजन राम, सुशीला देवी तथा लर्निंग एंड लैंग्वेज फाउंडेशन ब्लॉक चहनिया के शाहनवाज एवं जितेंद्र उपस्थित रहे!