मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी ने अपने पुत्र ऋषि के जन्मदिन पर किया सेवा कार्य, लोगों को दिया प्रेरणादायक संदेश

रिपोर्ट राहुल मेहानी

हमारे मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी ने अपने पुत्र ऋषि के जन्मदिन पर किया सेवा कार्य, लोगों को दिया प्रेरणादायक संदेश

मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वैश्य समाज के राष्ट्रीय महासचिव संजय रस्तोगी ने अपने पुत्र ऋषि के जन्मदिन के अवसर पर समाज सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इस शुभ अवसर पर ज़रूरतमंद लोगों के बीच भोजन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया। इस सेवा कार्य में संजय जी के परिवार के साथ-साथ मानवाधिकार संगठन के सभी सदस्य भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

संजय जी ने बताया कि इस तरह के कार्य न केवल ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि बच्चों के मन में दया, परोपकार और सेवा भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने अपने पुत्र ऋषि को इस आयोजन का हिस्सा बनाया, ताकि उसे यह सिखाया जा सके कि जन्मदिन का सही अर्थ केवल स्वयं खुशियां मनाना नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशी लाना है।

अपने संदेश में संजय जी ने सभी माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों के जन्मदिन पर अनावश्यक दिखावे से बचें और उनके साथ मिलकर सामाजिक कार्य करें। उन्होंने कहा, “जन्मदिन पर भोजन और प्रसाद वितरण करना एक सच्ची सेवा है, जो बच्चों के मन में संवेदनशीलता और कृतज्ञता का भाव पैदा करती है।”

इस आयोजन में मानवाधिकार संगठन के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। सभी ने संजय जी के इस कदम की सराहना की और इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

यह आयोजन सामाजिक और आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बन गया, जहां उपस्थित लोगों ने संजय जी के इस विचार को अन्य परिवारों तक पहुंचाने का वादा किया। संजय जी का यह प्रयास समाज में एक नई सोच को बढ़ावा देने का प्रतीक बन गया है, जिसमें खुशी को दूसरों के साथ बांटने का महत्व बताया गया है।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 29 कोपीडीडीयू नगर। एमआईआईटी ​शिक्षण संस्थान की ओर से 29 सितंबर को नगर पालिका इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेंहदी, निबंध व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। संस्था के निदेशक जुबेर अहमद ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 24 वर्षो लगातार किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से पीजी तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 26 सितंबर तक संस्था पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक उपहार के साथ सम्मानित किया जाएगा।

6 साल पहले घर से काम के लिए निकले फिर लौटकर नहीं आए पप्पू जी।
एक प्रयास घर वापसी का अभियान के पास समस्तीपुर से सुमित कुमार सिंह जी द्वारा एक केस आया था एक बुजुर्ग प्रभुजी का जो खुद को मुगल सराय काली महाल चंदौली का बता रहे थे।।केस में जब कार्य करना शुरू किया तो सबसे पहले एक प्रयास घर वापसी का अभियान संस्था के सदस्य दामिनी पांडे जी ने केस को आगे बढ़ाना शुरू किया और वहां की ही रहने वाली बहन नेहा दुबे जी को केस की जानकारी साझा की गई जिन्होंने वहां स्थानीय लोगों तक केस पहुंचाया।इसी दौरान ज्योति खरे जी ने भी वहां कुछ स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मदद से परिवार को तलाश करने का प्रयास शुरू किया।।
एक प्रयास घर वापसी का अभियान के संस्थापक रजनीश जैन जी के पास
रात्रि में आकाश जी का फोन आया जो उस जगह से काफी हद तक वाकिफ थे और उन्होंने केस की जानकारी वहां के स्थानीय पत्रकार राहुल जी और वहां के सभापति नितिन गुप्ता जी को साझा की।।केस को वहां के सभी ग्रुप में साझा किया गया सभापति नितिन गुप्ता जी द्वारा और सुबह होते होते पप्पू जी के परिवार की जानकारी मिल गई।।
पप्पू जी के भाई दिनेश जी से बात करने पर पता चला कि 6 से 7 साल पहले काम के लिए निकले थे पप्पू जी लेकिन लौटकर नहीं आए ना ही फोन किया।उम्मीद छोड़ चुके परिवार के लिए उम्मीद बनकर आए समस्तीपुर से सुमित कुमार सिंह जी , आकाश जी दिघवारा सारण बिहार , रजनीश जैन जी राजस्थान ,सभापति नितिन गुप्ता जी , करुणदृष्टि केयर फाउंडेशन की संस्थापिका करुणा मिश्रा,ज्योति खरे जी ,  नेहा दुबे जी , दामिनी पांडे जी , रिंकू मिश्रा जी, आकाश कुमार जी सोशल वर्कर सहित सभी सहयोगकर्ताओं को बहुत बहुत साधुवाद धन्यवाद।।