जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता में एकता भारती जी ने मारी बाज़ीचंदौली, 13 जुलाई:

रिपोर्ट मनीष एवं सुनील

PITA (Public Interest Thinkers Assembly) संस्था द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन जिला चंदौली के पढ़ाव क्षेत्र में स्थित जयपुरिया स्कूल के एसी हॉल में रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में
磊 प्रथम पुरस्कार एकता भारती जी को,
賂 द्वितीय पुरस्कार विद्यानि जी को, तथा
雷 तृतीय पुरस्कार करिश्मा पाहवा को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे:
नीना वैश, गार्गी पटेल, आराधना गुप्ता, आकांक्षा झा, सरोज गुप्ता, डॉ. रिद्धि पांडे, तथा तनिष्क से राजेश गुप्ता जी।

PITA संस्था के संस्थापक श्री सतनाम सिंह जी ने कहा:

> “हमारा उद्देश्य है कि कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिले। प्रतिभाओं को मंच देना और उनके हुनर को निखारना हमारा सामाजिक कर्तव्य है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक और प्रतिभागी शामिल हुए। आयोजन को सभी ने खूब सराहा और इसे कला को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बेहतरीन पहल बताया।

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????

दीन दयाल हस्तकला संकुल बदलालपुर चांदमारी वाराणसी में संस्कृतिक कार्यक्रम साप्ताहिक होता आ रहा है। आज की प्रस्तुति में  मोहित सहानी जी हारमोनियम पर और गायिका में स्वरमणि भाग्यश्री देशपांडे जी का पूरा योगदान रहा ।

आज 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर दिव्य एकेडमी कोचिंग संस्थान बबुरी में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रियंका प्रथम, सुहाना द्वितीय और कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में पढ़ाने वाली हिंदी की वरिष्ठ अध्यापिका सुनीता केशरी द्वारा बच्चों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और ब्रांज मेडल द्वारा पुरस्कृत किया गया।।
विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाठक जी ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 29 कोपीडीडीयू नगर। एमआईआईटी ​शिक्षण संस्थान की ओर से 29 सितंबर को नगर पालिका इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेंहदी, निबंध व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। संस्था के निदेशक जुबेर अहमद ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 24 वर्षो लगातार किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से पीजी तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 26 सितंबर तक संस्था पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक उपहार के साथ सम्मानित किया जाएगा।