
नम आंखों से किया गया मां दुर्गा का विसर्जन
जागरण संवाददाता चहानिया चंदौली
चहनिया क्षेत्र में नवरात्र के दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद चहनिया ,बलुआ, रामोली जुड़ा हरधन ,सोनबरसा मझिलेपुर सैकड़ो गांव के भक्तों ने मां के प्रतिमा को आस्था और उत्साह के साथ विसर्जन किया स्थापित सभी दुर्गा पंडालो में शुक्रवार को वैदिक मंत्र के साथ पुरोहित ने विधि पूर्वक विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की विसर्जन करने से पहले मां दुर्गा का पूजा अर्चना किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान मां दुर्गा का विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। जुलूस के दौरान मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही वही भक्तगण डीजे वह ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मां का जयकारा लगाते हुए अबीर गुलाब के साथ लगा कर मां दुर्गा को विसर्जन किया गया किसी प्रकार के अप्रिय घटना न हो इसको लेकर बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन प्रतिमा विसर्जन यात्रा में विशेष नजर बनाए रखे थे।


नेशनल पब्लिक स्कूल बबुरी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
August 16, 2026
No Comments

समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत खाना बैंक ट्रस्ट
May 17, 2026
No Comments

वृहत ऋण शिविर का आयोजन
February 20, 2026
No Comments

मानवाधिकार न्यूज़ ने देश भक्ति के हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस-चंदौली
January 26, 2026
No Comments

पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-
October 30, 2025
No Comments



