चंदौली प्रेस क्लब परिवार – समाचार पत्र विक्रेताओं का ऐतिहासिक सम्मान, चंदौली प्रेस क्लब ने रचा नया कीर्तिमान–भागवत चौरसिया

चंदौली प्रेस क्लब परिवार – समाचार पत्र विक्रेताओं का ऐतिहासिक सम्मान, चंदौली प्रेस क्लब ने रचा नया कीर्तिमान–भागवत चौरसिया

–65 से अधिक पत्र विक्रेताओं का सम्मान, प्रेस क्लब ने कहा– आपके बिना अधूरी है पत्रकारिता

चंदौली/पीडीडीयू नगर: चंदौली प्रेस क्लब की ओर से बुधवार को पीडीडीयू नगर स्थित नगर पालिका सभासद सभागार में समाचार पत्र विक्रेताओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 65 से अधिक समाचार पत्र विक्रेताओं को अंगवस्त्र और फूलमाला देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर पत्र विक्रेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाचार पत्र वितरक संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाचार पत्र वितरक संघ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी प्रेस संगठन द्वारा इतने बड़े स्तर पर समाचार पत्र वितरकों का सम्मान किया गया है। समाचार पत्र विक्रेताओं का ऐतिहासिक सम्मान कर चंदौली प्रेस क्लब ने नया कीर्तिमान रचा है। इसके लिए उन्होंने चंदौली प्रेस क्लब का आभार जताते हुए कहा कि पत्र वितरक कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, लेकिन उनके लिए सोचने वाला कोई नहीं होता। आज प्रेस क्लब ने जो विश्वास और सहयोग का आश्वासन दिया है, उससे पत्र वितरक स्वयं को सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदौली प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि अखबार को जन-जन तक पहुंचाने में समाचार पत्र विक्रेताओं की भूमिका सबसे अहम है। कड़ाके की ठंड, घनी बारिश और भीषण गर्मी में भी पत्र विक्रेता अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि अखबार में प्रकाशित कोई भी खबर या लेख तब तक प्रभावी नहीं होता, जब तक वह पाठकों तक नहीं पहुंचता और यह महत्वपूर्ण कार्य पत्र वितरक करते हैं। अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि पत्र वितरक प्रेस क्लब के अभिन्न अंग हैं। उनके सुख-दुख में चंदौली प्रेस क्लब हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। यदि किसी पत्र वितरक को कोई समस्या या कठिनाई होती है तो प्रेस क्लब 24 घंटे उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। विशिष्ट अतिथि विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि चंदौली जिले में यह आयोजन ऐतिहासिक है। किसी भी प्रेस संगठन द्वारा पहली बार पत्र वितरकों को इस तरह सम्मान दिया गया है, जो सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में सभी पत्र वितरकों का स्वागत चंदौली प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य पवन तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बृजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर चंदौली प्रेस क्लब के सदस्य कमलेश तिवारी, आशाराम यादव, पवन तिवारी, संदीप कुमार निगम, कृष्णकांत गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, राजीव जायसवाल, सरदार महेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।

डीडीयू नगर चंदौली । आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को गुरुद्वारा साहिब परिसर जीटी रोड रोड पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं चढदी कलाकार सेवा संस्था द्वारा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान कर लोगों की जिंदगियां बचाने का प्रयास किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुगलसराय के लोकप्रिय विधायक रमेश जायसवाल जी, सीएमओ ऑफिस से पधारे भैया लाल पटेल जी, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी जी, शहर कोतवाल गगन राज सिंह, व आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी पीके रावत जी मौजूद रहे। साथ ही मेटीज हॉस्पिटल, एवं पूर्वांचल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टर की टीम द्वारा चिकित्सा शिविर के साथ ही जांच की गई । इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं संरक्षकों तथा चढदीकला कार सेवा संस्था के लोगों द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम भेंट भेंट किया गया। ब्लड कैंप में 44 महिला पुरुष रक्तदाताओं ने रक्त देकर महादान किया। रक्तदान करने वालों में सभासद आरती यादव सहित समाज की महिलाओं ने भी रक्त देखकर अपना योगदान किया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडे मौजूद रहे, पिता संस्था के चंद्रभूषण मिश्रा जी रिबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष सतनाम सिंह भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी संरक्षक एवं प्रधान रणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह पत्रकार, सुरेंद्र सिंह लवली, रामेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, रंजीत सिंह, करमजीत सिंह मिंटू, सतपाल सिंह सूरी, गुलशन अरोड़ा, विकी जुनेजा, के साथ ही चढ़दी कलाकार सेवा संस्था के अध्यक्ष केडी सिंह महासचिव मनमीत सिंह राजन सहित संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

सीता हरण के दौरान जटायु व रावण का भंयकर युद्ध लीला का हुआ मंचनचहनियां चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के यह सातवें दिन रविवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ के साथ प्रारम्भ किया गया। रामलीला के सातवें दिन रावण ने माता सीता का हरण कर लिया और पुष्पक विमान से वह लंका ले जाने लगा। जिसपर माता सीता की करूण विलाप सुनकर गिद्धराज जटायु ने अपने मित्र की पुत्र बधु सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध करने लगा बड़ी भयंकर युद्ध हुआ रावण जटायु की मार को सहन न कर सका और क्रुद्ध होकर भगवान शिव द्वारा प्राप्त चन्द्रहासं खड्ग से जटायु पर वार कर दिया जिसमें जटायु का एक पंख कट गया लेकिन उसके बावजूद भी युद्ध नही थमा तब तक रावण ने दूसरा वार कर दिया। जिसमें जटायू का दूसरा पंख भी काट दिया जिससे आकाश से गिरकर जटायू गंभीर रूप से घायल हो गये। जब प्रभु श्रीराम व लक्षमण अपनी भार्या सीता को जंगल-वन-पहाड़ां से घुमते-घुमते रास्ते में गिरे जटायू से होती है तो जटायू ने पूरा वृतान्त प्रभु श्रीराम को सुनाया और अपना प्राण दिया। जिस पर प्रभु श्रीराम ने अपने पिता के मित्र की पुत्र बनकर अन्त्येष्टि कर सीता माता की खोज करने लगे। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।

दिनांक 23.9.24 को मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्र अध्यक्ष संजय जी के पुत्र सक्षम का जन्मदिन था, और इस उपलक्ष में उनके द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं मिठाई बांटने का काम किया गया, अध्यक्ष जी का कहना है की जन्मदिन पर केक काटने के साथ-साथ बच्चों को यह भी संस्कार दिए जाने चाहिए।