भीषण गर्मी को देखते हुए खाना बैंक ट्रस्ट ने रिक्शा चालकों में गमछा, पानी ओआरएस पैकेट और फल का किया वितरण।

भीषण गर्मी को देखते हुए खाना बैंक ट्रस्ट ने रिक्शा चालकों में गमछा, पानी ओआरएस पैकेट और फल का किया वितरण।
आज शनिवार को जरूरतमंदों को भोजन वितरण करने वाली नगर की प्रतिष्ठा संस्था खाना बैंक ट्रस्ट द्वारा अलीनगर तिराहे पर नगर के रिक्शा चालक भाइयों को गर्मी से राहत के लिए गमछा,पानी,ओआरएस पैकेट और फल का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 30 रिक्शे वाले भाइयों के मध्य सामग्री वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह जी के द्वारा रिक्शा चालक भाइयों को गमछा देकर किया गया। अनिरुद्ध सिंह जी ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रिक्शे वाले भाइयों के लिए यह प्रयास प्रशंसनीय है, इस तपती धूप में इन्हें इससे काफी राहत मिलेगी साथ ही उन्होंने कहा की खाना बैंक संस्था दिनप्रतिदिन समाज में अच्छे कार्य करती रही है संगठन को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर एसके यादव, फायर स्टेशन ऑफिसर अमित राय, एएसआई सुरेंद्र यादव,खाना बैंक से संस्थापक अंकित त्रिपाठी, महासचिव प्रवीण अग्रहरी,नितेश, अंकेश,रवि, प्रियांशु,अमित,आशुतोष,सिद्धार्थ,रवि मौजूद रहे।

न्याय को लेकर दर-दर भटक रहे फरियादीमुलसराय चन्दौली। मुगलसराय तहसील क्षेत्र के कैथा उर्फ टड़िया निवासी रामभरोस यादव रास्ते को लेकर दर-दर भटक रहा है। जबकि गांव के ही दबंगों द्वारा जबरी चकरोड को कब्ज कर लिए उसके लिए पिड़ित जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीदार, थाना दिवस, तहसील दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसे अति महत्वपूर्ण जगहां पर फरियाद लगाई लेकिन अफसोस तो इस बात का है कि आज तक कोई भी अधिकारी मौके पर जाकर सच्चाई जानने का प्रयास नही किया। जबकि पिड़ित माननीय उचच न्यायालय में भी गुहार लगाया जहा से अविलम्ब रास्तो खली कराये जाने का आदेश पारित हुआ लेकिन जनपदस्तरीय अधिकारी माननीय न्याय उच्च न्यायालय के आदेश को धता कर चुप्पी साधे हुए है। जिससे आवागमन करने वाले हलकान हो रहे है। जहॉ एक तरफ सराकर फरियादियों की फरियाद के लिए तरह-तरह के हत्कण्ड़े अपना रही है लेकिन मातहत कानो में तेल डालकर अनजान बने हुए है। वही पिड़ित ने शुक्रवार को जिलाधिकरी महोदय के यह एक फिर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया अब देखना यह है कि आगे क्या होता है।