वार्षिकोत्स्व पर छात्र – छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमो में खूब मचाया धमाल

वार्षिकोत्स्व पर छात्र – छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमो में खूब मचाया धमाल

चंदौली l द ऐब्स रोलैंड स्कूल हरहुआ ब्रांच में विगत दिनों सम्पन्न हुए वार्षिकोत्सव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया l इस मौके पर विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा पंडित रविशंकर जी के म्यूजिकल टीम के साथ विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो में अलग-अलग तरह की प्रस्तुतियाॅं दी गई l जिसमें सरस्वती वंदना,नृत्य एवं गीत और विभिन्न थीम पर आधारित कार्यक्रमो के प्रस्तुतीयों का मंचन किया गया जिसमें चंदौली ब्रांच शिवपुर ब्रांच एवं हरहुआ ब्रांच के प्रिंसिपल, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र, छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए l

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओ ने अपने सम्बोधन में द ऐब्स रोलैंड स्कूल के आयोजक को बधाई देते हुए कहा कि इस स्कूल द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाकर एक बहुत ही नेक कार्य किया है यह अपनेआप में एक अच्छी शुरुआत है इस तरह के कार्यक्रम से औऱ स्कूलों को सीख लेनी चाहिए l साथ ही कहा कि हमारे बच्चों द्वारा सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम सराहनीय है आज नन्हे बच्चो का टैलेंट देखने लायक रहा जिसकी जितनी प्रशंशा की जाय वह कम होंगी,l

स्कूल के चेयरमैन कर्नल प्रेमकुमार सिंह ने वार्षिकोत्स्व में पधारे मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, कलाकारों एवं प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं, व प्रतियोगिताओं के विजेताओं को माल्यार्पण बुके, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आभा सिंह प्रिंसिपल, शशिप्रकाश सिंह, ममता गुप्ता, म्यूजिकल टीचर रविशंकर पाण्डेय, मनीष चंद्रा, प्रतीक वर्मा, अजय राय आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे l

अली नगर मुगलचक के प्रमुख लिंक रोड पर 5 दिनों से भरा कमर तक पानी, स्कूली बच्चे परेशानअली नगर मुगलचक, जिला चंदौली, 7 अक्टूबर 2025 – जिले में जहाँ एक ओर नेतागण बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, वहीं अली नगर मुगलचक के वार्ड नंबर 3 और 9 को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क पर विगत 5 दिनों से कमर तक पानी भरा हुआ है। चकिया रोड (आर आर मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने) से मुगलचक पानी टंकी होते हुए जीटी रोड तक जाने वाली इस सड़क पर जलभराव से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग पर 2 सरकारी स्कूल, 2 प्राइवेट स्कूल, 2 गौशाला, नगर पालिका का स्टोर रूम और एक पानी टंकी स्थित है। स्कूली बच्चों को जूते-मोजे उतारकर पानी में चलकर रोड पार करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वे नगर के वासी नहीं हैं? क्या उन्होंने वोट नहीं दिया? क्या नगर चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है?आक्रोशित निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि क्या हर समस्या का समाधान केवल जन आंदोलन ही है? क्या चक्का जाम करने पर ही प्रशासन सुनवाई करेगा?स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करने और स्थायी समाधान की मांग की है।