मानवाधिकार न्यूज़ टीम द्वारा मनाया गया विश्व मानवाधिकार दिवस चन्दौली

मानवाधिकार न्यूज़ टीम द्वारा मनाया गया विश्व मानवाधिकार दिवस  चन्दौली , जनपद जिला मुख्यालय स्थित मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी के आवास पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा बुद्धवार विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। वही वक्ताओं ने कहा कि पूरे विश्व में मानवाधिकार दिवस 10दिसम्बर को मनाया जाता है मानवाधिकार का मतलब है कि मानव के अधिकारो को समझना व समझाना। जिस प्रकार सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों द्वारा मानव के अधिकारां का हनन किया जाता है उन्हे उससे मुक्ति दिलाना और उन्हे सुरक्षित बचाना है। जब मनुष्य अपने अधिकारां को समझने लगेगा तो उसके उपर कोई भी संस्थान अत्याचार नही कर सकता। उसी के मद्देनजर अब मानवाधिकार द्वारा मानवाधिकार न्यूज नामक संस्थान चला रही जिससे मनुष्य के उपर हो रहे अत्याचार को प्रमुखता से छापते उनके काले कारनामों के जनता व सरकार के आलाधिकारियो सहित सरकार के सामने उजागर करने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कोशा अध्यक्ष राहुल मेहानी, राहुल जायसाल, किशन जायसवाल,अभिषेक निगम,शैलेश यादव, संतोष कुमार, विनोद मिश्रा, रामलखन प्रजापति, जुमराती अली, सवरू राम, राहुल मिश्रा, हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष नीना जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर गुप्ता, सहित सैकड़ों लेग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आाये हुए आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया।

दीनदयाल नगर: संघ की नगर इकाई द्वारा वन विहार कार्यक्रम सम्पन्न

???? स्थान: श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली
दिनांक: [6.7.2025]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई दीनदयाल नगर द्वारा आज श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली के पावन प्रांगण में वन विहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा का आयोजन, सामूहिक बौद्धिक, देशभक्ति गीत और सामूहिक भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में प्रकृति से जुड़ाव, संगठनात्मक समरसता तथा सनातन परंपराओं की प्रेरणा को सजीव करना रहा।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि काशी विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख अनिल जी ने अपने उद्बोधन में कहा:

> “इस दिव्य प्रांगण में कभी त्रिदंडी बाबा और अवधूत बाबा को ज्ञान प्राप्त हुआ था। आज संघ का वन विहार कार्यक्रम यहां आयोजित होना अपने आप में एक सौभाग्य की बात है। यह स्थान आध्यात्मिक चेतना और संघ की विचारधारा को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”



???? कार्यक्रम का समापन सह नगर कार्यवाह रोहित जी द्वारा किया गया।
???? कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में:

नगर संघचालक संजय जी

नगर प्रचारक अंकित जी

प्रचार विभाग से घनश्याम जी, रोहित जी, सुमित जी, मलय जी, बलराम जी

वरिष्ठ कार्यकर्ता रामधार चौहान जी एवं संजय रस्तोगी जी
आदि की विशेष उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने न केवल राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भी संकल्प दोहराया।