होली के पावन पर्व पर उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रिफिल की सौगात – चकिया

होली के पावन पर्व पर उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रिफिल की सौगात

चकिया चेयरमैन ने सौपा प्रमाण पत्र

चंदौली/दिनांक 28 फरवरी, 2026

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने लोक भवन सभागार लखनऊ में होली के अवसर पर 1.86 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को ₹1,500 करोड़ से अधिक की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का हस्तांतरण किया है।यह राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई है।

 

उक्त की दृष्टिगत जनपद चंदौली के कृषि विज्ञान केंद्र में स्थानीय प्रतिनिधि के माध्यम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उज्जवला गैस सिलेंडर के लाभार्थियों को लगभग 50 महिलाओं को निशुल्क सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण का प्रतीक चिन्ह देकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

 

इसी प्रकार जनपद में कुल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जारी गैस कनेक्शन की संख्या-195905 जिनकों लाभ मिला । इस अवसर पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की पूजा संपन्न

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय रस्तोगी, संजय गोंड, मनीष गुप्ता, मनीष निगम, कल गुप्ता, प्रकाश यादव, दीपक रस्तोगी, विक्की रस्तोगी, मनोज यादव, सुशील, संतोष सेठ, रुपेश, मारकंडे प्रजापति सहित अन्य श्रद्धालु एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन तथा मानवाधिकार न्यूज़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ बधाई दी और आयोजन की सराहना की।