संयुक्त कृषि निदेशक ने उर्वरक की दुकानों का किया निरीक्षण चंदौली/दिनांक 18 दिसम्बर, 2025

संयुक्त कृषि निदेशक ने उर्वरक की दुकानों का किया निरीक्षण चंदौली/दिनांक 18 दिसम्बर, 2025

संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल, वाराणसी शैलेन्द्र कुमार शाक्य द्वारा उप कृषि निदेशक चन्दौली कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान इन्होंने समस्त योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक के दौरान उप कृषि निदेशक भीमसेन के साथ-साथ समस्त योजना प्रभारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त योजनाओं के समस्त भौतिक कार्य ससमय कराते हुए नियमानुसार वित्तीय प्रगति बढ़ाएं। निरीक्षण के समय उप कृषि निदेशक के साथ कर्मचारी उपस्थित रहे।

कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक प्राप्त हो सके इसके लिए जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव के साथ बालाजी एग्रीजंक्शन सेन्टर भिखारीपुर चन्दौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एग्रीजंक्शन संचालक अजीत कुमार उपस्थित मिले उन्होंने बताया कि 503 बोरी यूरिया एवं 26 बोरी डी0ए0पी0 उपलब्ध है जिसका पॉस मशीन से मिलान करने पर सही पाया गया तथा कृषकों से दूरभाष पर वार्ता की गई। तद्पश्चात बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पचोखर, विकास खण्ड नियामताबाद का जिला कृषि अधिकारी के साथ निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महेन्द सिंह, सचिव एवं चन्दन यादव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता उपस्थित मिले। इसी क्रम में सचिव द्वारा बताया गया कि 119 बोरी यूरिया, डी0ए0पी0 34 बोरी उपलब्ध है। मौके पर रेट बोर्ड एवं देय अनुदान का विवरण नहीं पाया गया जिसके क्रम में मौके पर उपस्थित जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त उर्वरकों की उपलब्धता एवं उर्वरक रेट बोर्ड एवं देय अनुदान से सम्बन्धित बैनर एवं वालपेंटिंग करवाया जाना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराएं। साथ ही किसी भी विक्रेता द्वारा अनुदानित उर्वरकों के साथ गैर अनुदानित उत्पादों की टैगिंग कर बिक्री करने का ऐसा कोई तथ्य प्रकाश में आता हैै, तो विक्रेता के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर हुआ पथ संचलनचहनिया चंदौलीक्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी 100वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा पूर्ण कर शताब्दी वर्ष का शुभारंभ कस्बे के एक कॉन्वेंट स्कूल में उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों सहित समाज के प्रमुख जनसमुदाय ने सहभागिता की। आयोजन की शुरुआत ध्वजारोहण, शस्त्र पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। शिवपूजन जी ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। सह कार्यवाह रविन्द्र ने संबोधन में कहा कि राम मंदिर का निर्माण संघ के वर्षों के अथक प्रयासों का परिणाम है। संघ वैदिक और सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो ‘अहिंसा परमो धर्मः’ के मार्ग पर चलता है। संघ चालक रविन्द्र ने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है। संघ ने बीते 100 वर्षों में समाज को संगठित कर एक ध्येय पथ पर अग्रसर किया है। आज देश के कोने-कोने में संघ की शाखाएं कार्यरत हैं। हिंदुत्व समन्वय का विचार है, जिसमें बौद्ध, जैन, सिख सभी धर्मों को स्थान प्राप्त है। “रामराज्य और हिंदू राष्ट्र दो नहीं, एक ही उद्देश्य के रूप हैं,” ऐसा कहते हुए उन्होंने राष्ट्रभक्ति, सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वही संघ संचालक ने कहा कि स्वदेशी अपना कर अपने देश को मजबूत किया जा सकता आप सभी से लोग स्वदेशी सामानों का उपयोग व उपभेग करे हमारा देश तरक्की कर सके। कार्यक्रम के उपरांत पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का पथ बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल से चहनिया बाजार मार्ग से होते हुए बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल पर आकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सह खंड कार्यवाहक सुमन, संचालक शिवपूजन तिवारी, विभाग संघ दीपक, संघ चालक रविन्द्र, मुकेश, आशीष, अमरीश, अमरीश सिंह भोला, सूर्यमुनि तिवारी, अमित, चन्दन, इंद्रसेन सहित अनेक स्वयंसेवक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।