विजय नगर कॉलोनी में विधायक रमेश जायसवाल का दौरा, सड़क निर्माण हेतु 2 करोड़ रुपये की घोषणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली)

विजय नगर कॉलोनी में विधायक रमेश जायसवाल का दौरा, सड़क निर्माण हेतु 2 करोड़ रुपये की घोषणा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली)।
दिनांक 2 जनवरी 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, जिला चंदौली स्थित विजय नगर कॉलोनी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राधे श्याम जी की अध्यक्षता में मनोज चौहान के निवास स्थान पर संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के माननीय विधायक रमेश जायसवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, वार्ड नंबर 1 के सभासद पारस यादव, काली महाल के सभासद नितिन गुप्ता सहित के.के. सिंह, दिनेश मास्टर, छक्कु पासवान, संतोष श्रीवास्तव, मुन्ना जी, मनोज चौहान एवं मोहल्ले की कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।
बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विजय नगर कॉलोनी की सड़क संबंधी समस्याओं को विधायक जी के समक्ष रखा। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक रमेश जायसवाल जी ने विजय नगर कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि 30 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विधायक जी की इस घोषणा से कॉलोनीवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही सड़क की समस्या से निजात मिलेगी।
रिपोर्ट : राहुल मेहानी
— मानवाधिकार न्यूज़

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की पूजा संपन्न

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय रस्तोगी, संजय गोंड, मनीष गुप्ता, मनीष निगम, कल गुप्ता, प्रकाश यादव, दीपक रस्तोगी, विक्की रस्तोगी, मनोज यादव, सुशील, संतोष सेठ, रुपेश, मारकंडे प्रजापति सहित अन्य श्रद्धालु एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन तथा मानवाधिकार न्यूज़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ बधाई दी और आयोजन की सराहना की।